डिजिटल लड़ाई का खतरनाक मोड़, व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया तो भड़का गुस्सा, एडमिन की गोली मारकर हत्या

Pakistan WhatsApp Group: एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप से हटाए जाने के कारण गुस्से में आकर एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 7 मार्च की शाम की है, जिसके बाद जिसने भी इस घटना को जाना, हैरान रह गया।

चौंकाने वाली घटना पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है, जहां पेशावर के बाहरी इलाके रेगी में व्हाट्सएप ग्रुप से हटाए जाने पर गुस्सा इस कदर भड़का कि एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी।

Pakistan WhatsApp group
Photo-ChatGPT

व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव, फिर कर दी हत्या

पूरे मामले की बात करें तो अरब न्यूज के अनुसार मृतक मुश्ताक अहमद एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। उसने कुछ मतभेदों के चलते अशफाक खान को ग्रुप से हटा दिया था। इस पर अशफाक नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर अशफाक ने मुश्ताक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार को नहीं थी विवाद की जानकारी

पीड़ित के भाई हुमायूं खान ने बताया कि उन्हें इस विवाद के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में किसी को भी इस मामले की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। यह सब बहुत अचानक हुआ।"

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

स्थानीय पुलिस अधिकारी आबिद खान ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जब दोनों पक्ष मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अशफाक ने अचानक गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

इस चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने एक्स (Twitter) पर घटना का जिक्र करते हुए लिखा, "पाकिस्तान में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के बाद गोली मार दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।"

एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "यह घटना दर्शाती है कि समाज में गुस्सा और हिंसा किस हद तक बढ़ गई है। अब डिजिटल दुनिया के झगड़े भी असली खून-खराबे में बदल रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+