कारगिल वॉर के 'लूजर' मुर्शरफ कर रहे हैं फिर से कश्‍मीर में लड़ाई का दावा

इस्‍लामाबाद। पिछले तीन माह से जम्‍मू पर स्थित इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार जारी फायरिंग के पीछे पाकिस्‍तान के असली गेम प्‍लान का खुलासा हो गया है।

pervez-musharraf-exposes-pak-game-plan-for-kashmir

इस गेम प्‍लान का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि पाक के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुर्शरफ ने किया है। मुर्शरफ की मानें तो कश्‍मीर में अपने भाईयों के हक की लडाई के लिए सैंकड़ों 'पाकिस्‍तानी' भाई मदद को तैयार बैठे हैं।

कश्‍मीर के लिए युद्ध को तैयार पाक

परेवज मुर्शरफ ने पाक के न्‍यूजपेपर डेली टाइम्‍स को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा है कि पाक की सेना भारत के साथ युद्ध करने को तैयार बैठी है और साथ ही लाखों की संख्‍या में पाकिस्‍तानी कश्‍मीर में लड़ाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लंदन में कई वर्षों तक गुमनाम व्‍यक्ति की तरह जिंदगी बिताने वाले मुर्शरफ करीब दो वर्ष पहले पाक वापस लौटे हैं।

मुर्शरफ ने पाक मीडिया को दिए अपने इंटरव्‍यू में कहा है कि कश्‍मीर भड़कने का इंतजार कर रहा है और पाक इतना सक्षम है कि वहां हिंसा भड़का सके। गौरतलब है कि मुर्शरफ 1999 में कारगिल वॉर के समय पाक सेना के सेनाध्‍यक्ष थे।

राजद्रोह झेल रहे मुर्शरफ के बड़े बोल
सीमा पर पिछले करीब तीन माह से लगातार टूटते सीजफायर के बीच कश्‍मीर मुद्दे पर मुर्शरफ की ओर से आया यह दूसरा बयान है। इससे पहले मुर्शरफ ने कहा था कि भारत की सेना को पाक सेना के धैर्य का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए।

मुर्शरफ ने अपने इस इंटरव्‍यू में कहा है कि पाक को अपनी हद के बारे में बखूबी मालूम है। मुर्शरफ के मुताबिक भारत की सेना और भारत की सरकार को कश्‍मीर के लोगों के दर्द का जरा भी इल्‍म नहीं है। मुर्शरफ की मानें तो नरेंद्र मोदी मुसलमान और पाक की राजनीति के विरोधी राजनेता हैं।

फिलहाल मुर्शरफ पाक में हैं और उन पर सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह का केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+