पाकिस्तान में शान से मनाया जाएगा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीद दिवस, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
पाक की एक हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि जो लोग भगत सिंह का शहीद दिवस मनाना चाहते हैं उन्हें उचित सुरक्षा दी जाए।
लाहौर। पाकिस्तान की लाहौर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि जो लोग शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस, 23 मार्च के दिन शदमान चौक पर कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाए।

बता दें कि पाकिस्तान में भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने लाहौर हाईकोर्ट में शहीद दिवस के दिन एक कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की मांग की थी।
याचिका में फाउंडेशन के अध्यश्र और वकील इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा था कि 23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया जाए। फाउंडेशन की ओर से हवाला दिया गया था कि इस कार्यक्रम के दौरान कोई आतंकी हमला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications