अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा -आतंकी देश बन सकता है पाकिस्तान

वॉशिंगटनः हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त हुए जॉन बोल्टन ने पाकिस्तान पर सख्त टिप्पणी की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान आतंकी देश बन सकता है। जॉन का कहना है कि इस वक्त पाकिस्तान इस्लामिक कट्टरता और आतंक के बीच झूल रहा है।

John Bolton, Trump new national security adviser on pakistan

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एचआर मैकमास्टर को हटाकर बोल्टन को अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस में ये ताजा फेरबदल है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बदलाव की ट्वीट करके जानकारी दी। ट्रंप ने लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जॉन बोल्टन नौ अप्रैल से हमारे नए एनएसए होंगे। नौ अप्रैल को मैकमास्टर औपचारिक रूप से अपना पदभार बोल्टन को सौंपेंगे।'

एक इंटरव्यू में बोल्टन ने कहा था कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति की अफगानिस्तान प्रशासन की नीति से सहमत है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान पर दबाव बनाने की बात कही गई थी। कहा गया था कि इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पाकिस्तान पर पर्याप्त दबाव बनाने में विफल रहे थे।

बोल्टन का मानना है कि वो पाकिस्तान को जब तक दबाव में रखने जा रहे हैं कि तब तक वह तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, गुलबुद्दीन हेकमती को अपने यहां मिले सुरक्षित ठिकाने से वापस अफगानिस्तान खदेड़ नहीं देता। उसे इन आतंकी संगठनों को हथियारों की आपूर्ति और आर्थिक मदद भी बंद करनी होगी।

बोल्टन का कहना था कि इस रुख की सबसे बड़ी समस्या यही है कि पाकिस्तानियों में अमेरिका विरोधी भावना बढ़ जाएगी और इससे इस्लामिक कट्टरता और तालिबान को बल मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: एक विधायक की 'अंतरात्मा' ने मायावती और अखिलेश के सपने को चकनाचूर कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+