ताशकंद में हो सकती है भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक, बिलावल भुट्टो कर रहे ये खास तैयारी
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन के दौरान होने की उम्मीद है। संघाई सम्मेलन जुलाई के आखिरी हफ्ते म
नई दिल्ली, 06 जुलाईः भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन के दौरान होने की उम्मीद है। संघाई सम्मेलन जुलाई के आखिरी हफ्ते में ताशकंद में होने वाली है। सीएनएन के शीर्ष पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान, कश्मीर और भारत पर अपने विदेश मंत्री के लिए ब्रीफ समरी तैयार कर रहा है। इस दौरान इन दोनों नेताओं की बातचीत 27-28 जुलाई को होने की संभावना है। पाकिस्तान को SCO कान्फ्रेंस के अलावा बैठक की उम्मीद है।

कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है पाक
पाकिस्तान SCO की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है। इस साल 15-16 सितंबर को SCO हेड्स ऑफ स्टेट काउंसिल की बैठक समरकंद में होगी, जहां पीएम मोदी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शरीफ और मध्य एशियाई देशों के प्रमुख के साथ आमंत्रित किया गया है। हालांकि अब तक नई दिल्ली से जयशंकर-भुट्टो के बीच मुलाकात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत होती है तो इसे भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को हल करने की एक नई कोशिश के तौर पर देखा जाएगा।
एस जयशंकर ने दी थी चेतावनी
कुछ समय पहले भारत के विदेश मंत्री ने इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी थी। एस जयशंकर ने कहा था कि मुद्दा यह है कि आप किस तरीके से बातचीत की टेबल पर आ रहे हैं। आपको बैठक में आमंत्रित किया गया है। आप अच्छे कपड़े पहन कर खुशी-खुशी टेबल पर आएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी तुम्हारे घर जा सकता था। तुम्हारे सिर पर बंदूक रख कर तुम्हें इस मेज पर ले आता। मेरी समस्या यह है कि अगर कोई पड़ोसी कहता है कि मैं सीमा पार आतंकवाद करने जा रहा हूं। वह फिर भी आपको बातचीत की मेज पर बुलाता है, तो मुझे मेज पर आने में समस्या है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ भारत की कई समस्याओं के लिए अमेरिका के समर्थन को भी जिम्मेदार ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications