पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे इमरान खान
नई दिल्ली। पाकिस्तान को आज नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान आज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इमरान खान के शपथ समारोह को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में इमरान खान ने विपक्षी (पीएमएल-एन) उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को एकतरफा मुकाबले में हराया। इमरान खान को 176 वोट मिले। वहीं शाहबाज को 96 वोट हासिल हुए।

इमरान खान को छोटे दलों का साथ मिला है। इरमान खान को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट, बलोचस्तान अवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग, ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस और अवामी मुस्लिम लीग जैसे दलों ने का साथ मिला और वो जीत सके। इसक बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की असेंबली में अपना पहला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विरोधियों को कड़ी चुनौती दी। पाकिस्तान की संसद में अपने पहले संबोधन में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना मेरा पहला काम होगा।
उनका इशारा नवाज शरीफ की ओर था। उन्होंनवे भरोसा दिलाया कि वो पाकिस्तान की तस्वीर बदल देंगे, जिसके लिए मुल्क लंबे समय से कोशिश करता रहा है। अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि उन्हें इस देश में सख्त जवाबदेही कायम करनी है। . मैं वादा करता हूं कि मैं पाकिस्तान को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। जिस काले धन को सफेद किया गया, मैं उसे वापस लाऊंगा. जो पैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी पर खर्च होने चाहिए थे, वे लोगों की जेब में चले गए.












Click it and Unblock the Notifications