भारत में क्या है नवाज शरीफ का स्वार्थ, इमरान ने पूछा कड़वा सवाल?
इस्लामाबाद। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान दिन पर दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे हैं। इमरान खान ने पिछले दिनों पाकिस्तान संसद के ज्चाइंट सेशन में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इमरान ने अब भ्रष्टाचार पर पीएम नवाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है।

ट्वीट में निकाला गुस्सा
इमरान ने शुक्रवार को ट्वीट किया और इस ट्वीट में उन्होंने नवाज पर भड़ास निकाली है। इमरान ने लिखा है कि जरा कल्पना करिए कि अगर भारत में किसी को यह पता लगता कि उनके पीएम या फिर किसी और राजनेता या फिर उसके परिवार की व्यावसायिक रूचि पाकिस्तान में है, तो वहां किस कदर गुस्से का माहौल होता।
हकीकत बयां करें नवाज
इमरान ने एक और ट्वीट में कहा है कि नवाज शरीफ को अपने और उनके परिवार वालों के भारत में मौजूद व्यावसायिक हितों को सामने लाना होगा ताकि हकीकत पता लग सके।
आपको बता दें के इमरान खान ने मुहर्रम के बाद इस्लामाबाद को सीन करने की धमकी दी हुई है। वहीं पाकिस्तान की राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की मानें तो इमरान खान पाकिस्तान की राजनीति को बांटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications