पाकिस्तान के मंत्री की धमकी, 'अगर भारत ने किया PoK पर हमला तो फिर बिगड़ जाएगा दुनिया का नक्शा'
मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्री जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद लगातार भारत के खिलाफ आक्रामक बयान दे रहे हैं। पाक के रेल मंत्री शेख राशिद जो भारत को कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं उन्होंने एक फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। रविवार को पीओके के मुजफ्फराबाद में भारत को धमकाया है। आपको बता दें कि यह वही शेख राशिद हैं जिन पर पिछले दिनों लंदन में अंडों से हमला हुआ था।

पिछले दिनों हुआ था हमला
मुजफ्फराबाद के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राशिद ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो फिर भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा। राशिद की मानें तो पाकिस्तान दुनिया के हर मंच पर कश्मीर के लोगों के अधिकार के लिए लड़ रहा है। राशिद के शब्दों में, 'अगर भारत ने हमला किया तो लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।' राशिद ने कहा कि भारत की आक्रामकता और कश्मीर में हिंसा की खबरें मीडिया में नहीं आ पा रही हैं क्योंकि पिछले तीन हफ्तों से यहां पर ब्लैक आउट चल रहा है।
तो फिर हो जाएगा युद्ध
राशिद के मुताबिक, 'आजाद कश्मीर (पीओके) पर किसी भी तरह का हमला युद्ध की तरफ ले जाएगा और पाकिस्तान इसका करारा जवाब देगा।' पिछले दिनों ब्रिटेन के दौरे पर राशिद को घूंसे से मारा गया और उन पर अंडे फेंके गए। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख पर यह हमला उस समय किया गया जब वह इस हफ्ते के शुरू में लंदन में एक पुरस्कार समारोह स्थल से बाहर सिगार पीने के लिए निकले। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से जुड़े दो लोगों ने पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ 'अपमानजनक भाषा' के प्रयोग के बदले के रूप में हमले की बात स्वीकारी।












Click it and Unblock the Notifications