पाक के सबसे अमीर नागरिक पीएम नवाज शरीफ हो गए और अमीर
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ पनामा पेपर लीक्स में जांच शुरू हो गई है। पार्टी के पेपर्स से मिली जानकारी वर्ष 2011-2012 में नवाज की दौलत में 57 प्रतिशत का इजाफा।
इस्लामाबाद। पनामा पेपर लीक्स में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। पाक के सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के बाद इस जांच की शुरुआत हुई है।

पाक के चौथे सबसे अमीर नागरिक हैं नवाज
जांच 23 नवंबर से शुरू हो गई है और जांच के तहत कोर्ट में नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की ओर से कुछ पेपर्स दिए गए हैं।
जो पेपर्स जमा किए गए हैं उनके मुताबिक वर्ष 2011-2012 में पीएम नवाज की संपत्ति एक दो, 10 या 20 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरे 57 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
पाक के न्यूजपेपर द डॉन के पास ये पेपर्स मौजूद हैं और इनके आधार पर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
वैसे आपको बता दें कि पाक पीएम नवाज शरीफ पाक के चौथे सबसे अमीर नागरिक हैं और उनके पास करीब 700 मिलियन की संपत्ति है।
एक वर्ष में 57 प्रतिशत का इजाफा
इन पेपर्स से जानकारी मिली है कि पीएम नवाज अभी तक उसी घर में रहते हैं जो उनकी मां का है।
वर्ष 2011 और 2012 में उनकी संपत्ति में 95.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वर्ष 2012 में नवाज और उनकी पत्नी कलसूम नवाज के पास कुल 245 मिलियन डॉलर की संपत्ति थी। जून 2011 में यही आंकड़ा 149 मिलियन ही थी।
कौन-कौन सी गाड़ियां
वर्ष 2011 में नवाज शरीफ के पास टोयटा 2010 की मॉडल वाली लैंड क्रूजर थी। इसके अलावा 1991 की मर्सीडीज बेंज, एक ट्रैक्टर और 1973 की एक और मर्सीडीज थी।
इन पेपर्स के मुताबिक नवाज ने अपनी बेटी मरियम को 31.31.7 मिलियन की रकम दी तो अपने बेटों को 19.5 मिलियन दिए।
इन पेपर्स के मुताबिक वर्ष 2010 और 2012 के बीच नवाज ने अपने विदेशी दौरे पर करीब 3.9 मिलियन की रकम खर्च की थी।
राजनीति में आने से पहले इंडस्ट्रीयलिस्ट
नवाज शरीफ ने राजनीति में आने से पहले बतौर इंडस्ट्रीयलिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 1977 में इत्तेफाक इंडस्ट्रीज, जो कि उनका फैमिली बिजनेस था, इस नाम के साथ ही स्टील, शुगर और टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications