अपनी ही मीडिया के सामने अमेरिका में जलील हुए पीएम नवाज
वाशिंगटन। आतंकवाद की वजह से पाकिस्तान और इसके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ किस कदर अंतराष्ट्रीय समुदाय के सामने शर्मिंदगी झेल रहे हैं, इसका एक नजारा गुरुवार को पेश आया। गुरुवार को अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी ने पाकिस्तान की ही मीडिया के सामने कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम नवाज शरीफ को कड़ी फटकार लगाई।
अमेरिका में गए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को अपनी ही मीडिया के सामने जलीज होना पड़ गया। अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी ने जब मीडिया के सामने पीएम नवाज को डांटा तो पाक के एक जर्नलिस्ट ने इसका विरोध किया।
पढ़ें-राष्ट्रपति ओबामा ने किया कश्मीर में दखल से इंकार
यह वाकया उस समय का है जब गुरुवार को एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम नवाज शरीफ, विदेश सचिव जॉन केरी को बता रहे थे कि किस तरह से भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान और दूसरे हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। किस तरह से कश्मीर का मुद्दो एक विवाद की जड़ बना हुआ है।
इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही कैरी ने पीएम को पाक में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा और अफगानिस्तान स्थित हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर डांट लगाई। कैरी पूरी प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नवाज को सिर्फ 'नवाज' कहकर संबोधित कर रहे थे।
पाक के न्यूज चैनल एआरवाई की मानें तो इस तरह से डांट पड़ता देख पाक के जर्नलिस्ट समी अब्राहम ने इसका विरोध किया। समी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री को मीडिया के सामने नवाज शरीफ की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए और इस लहजे में बात नहीं करनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications