आतंकी हाफिज सईद ने PAK विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

इस्लामाबाद। आतंकी सगंठन जमात-उद-दावा का चीफ और 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए एशिया समिट में जमात-उद-दावा के ही संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क को देश के लिए बोझ बताया था। ख्वाजा आसिफ के इस बयान पर भड़के हाफिज सईद ने उन्हें मानहानि नोटिस थमाया है।

आतंकी हाफिज सईद ने PAK विदेश मंत्री को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

यह नोटिस जमात-उद-दावा के वकील एके डोगार ने पाकिस्तानी मानहानि अधिनियम, 2002 के भाग 8 के तहत भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि 'हाफिज सईद को एक धार्मिक और सच्चे मुसलमान के तौर पर सम्मान की नजर से देखा जाता है।'

न्यूयॉर्क में दिए गए अपने बयान में ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि, 'पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क और हाफिज सईद की उपस्थिति के लिए हमें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। आज से 20-30 साल पहले ये सभी व्हाइट हाउस के चहेते थे। इनका व्हाइट हाउस में आना जाना था। ये वहां खाते और शराब पीते थे और व्हाइट हाउस ने इन्हें खड़ा करने में अपनी भूमिका निभाई है और अब पाकिस्तान को ऐसे लोगों की वजह से खरी-खोटी सुनाई जाती है।'

हाफिज सईद के भेजे गए नोटिस ख्वाजा के इन आरोपों को झूछा बताया गया है कि सईद, अमेरिका का आदमी है और वह व्हाइट हाउस में उठता बैठता था और वहां शराब पीता था। नोटिस में कहा गया है सईद एक सच्चा और देशभक्त मुसलमान है। वह अपने पैगम्बर के बताए रास्ते पर चलता है। पाकिस्तानी विदेशी मंत्री ने सईद को बदनाम करने के लिए झूठ बोला इससे न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में फैले सईद के समर्थकों के भावना को ठेस लगी है। ऐसे में ख्वाजा आसिफ से 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+