आतंकी हाफिज सईद ने पीएम मोदी को बताया पाक का दुश्‍मन, स्‍वागत पर शरीफ से पूछे सवाल

लाहौर। जैसा कि उम्‍मीद थी कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कुछ घंटों की पहली पाकिस्‍तान यात्रा पर लाहौर पहुंचेंगे तो हाफिज सईद जरूर हैरान और परेशान होगा।

hafiz-saeed-modi

ऐसा ही हुआ जब पीएम मोदी इस मोस्‍ट वांटेंड आतंकी के होमटाउन लाहौर पहुंचे और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम नवाज शरीफ ने उनका स्‍वागत किया तो सईद बौखला गया।

पढ़ें-सईद के होम टाउन लाहौर पहुंचे पीएम मोदी

'दुखाया पाक की जनता का दिल'

भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने और 26/11 की साजिश में कामयाब होने वाले लश्‍कर ए तैयबा और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद ने पीएम नवाज से सवाल किया कि उन्‍होंने पाक के दुश्मन का ऐसा स्वागत क्यों हुआ?

भारत में हजारों लोगों की जान लेने वाले सईद ने कहा है कि मोदी की अचानक यात्रा ने पाक की आम जनता का दिल दुखाया है। सईद ने उनके स्‍वागत पर पीएम नवाज शरीफ से सफाई मांगी है।

'पाक में जहर फैलाना चाहता है मोदी'

हाफिज सईद ने कहा, 'अफगानिस्‍तान में सुबह मोदी पाकिस्तान के खिलाफ बातें कर रहे थे। यह वही मोदी है, जिसने कुछ दिन पहले बांग्लादेश जाकर पाक को तोड़ने का ऐलान किया था। यह शख्स पाकिस्तान में आतंक फैलाने और जहर फैलाने के लिए कोई मौका नहीं जाने देता।'

सईद ने किया कश्‍मीर का जिक्र

सईद ने कहा है कि निजी दोस्ती अपनी जगह है, लेकिन पाक को अपने दुश्मन का स्वागत नहीं करना चाहिए। उसने कश्‍मीर का भी जिक्र किया और कहा कि आज कश्मीरी रो रहे हैं। कश्मीर की जनता पूछ रही है कि क्या दोस्ती के लिए कश्मीर को कुर्बान कर दिया जाएगा।

हम आपको बता दें कि जब मोदी ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो हाफिज सईद ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया था कि पीएम मोदी का पाकिस्‍तान में स्‍वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+