इमरान ने पत्‍नी रेहम को दिया तलाक, राजनीति में आना चाहती थीं रेहम

इस्‍लामाबाद। इस वर्ष की शुरुआत में जनवरी में जब पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनेता इमरान खान ने दूसरा निकाह किया था तो पाक में एक अलग ही हलचल थी। लेकिन अब इमरान ने 10 माह बाद ही अपनी पत्‍नी और बीबीसी की पूर्व जर्नलिस्‍ट रेहम खान को तलाक दे दिया है।

कई दिनों से थीं तनाव की खबरें

पाक न्‍यूज पेपर द डॉन ने इमरान के स्‍पोक्‍सपर्सन नइमुल हक की ओर से इस बाबत एक बयान छापा है। हालांकि इन दोनों के बीच तनाव की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही थी।

इमरान के करीबी सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि दोनों के बीच तालमेल नहीं हो पा रहा था। रेहम राजनीति में शामिल होना चाहती थीं लेकिन इमरान इसके सख्‍त खिलाफ था। रेहम को घर पर बैठना पसंद नहीं था।

राजनीति में आने की ख्‍वाहिश

इसके अलावा कुछ और मुद्दों पर भी दोनों के बीच काफी समस्‍याएं थीं। लेकिन रेहम का राजनीति में आना एक ऐसी समस्‍या बन गया था जिसे किसी भी हालत में सुलझाया नहीं जा सकता था। वह इमरान की बात मानने को तैयार ही नहीं थीं।

वहीं इमरान के एक और करीबी ने डॉन को जानकारी दी है कि इमरान के परिवार की ओर से रेहम को तलाक देने का दबाव लगातार बनाया जा रहा था।

गौरतलब है कि अगस्‍त में ही इमरान ने कहा था कि रेहम का पार्टी में कोई सक्रिय रोल नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो रेहम लंदन चली गई हैं और वहां पर प्रेस कांफ्रेस कर मामले पर कुछ कहेंगी।

जेमिमा के साथ थीं दिक्‍कतें

इमरान ने रेहम से पहले इंग्लिश जर्नलिस्‍ट और अब एक्टिविस्‍ट जेमिमा गोल्‍ड स्मिथ से निकाह किया था। जेमिमा के साथ भी उनकी शादी सिर्फ नौ वर्ष तक चली थीं और वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। जेमिमा ने उस समय बयान दिया था कि वह पाकिस्‍तान में वहां के तौर-तरीकों के साथ सहज नहीं महसूस कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+