'फादर ऑफ तालिबान' माने जाने वाले समी-उल हक की रावलपिंडी में हत्या

इस्लामाबाद। ' फादर ऑफ तालिबान' के नाम से जाने जाने वाले मौलाना समी-उल-हक की हत्या कर दी गई। मौलाना समी उल हक का शव रावलपिंडी में उनके आवास पर मिला। हक पाकिस्तान के बड़े धार्मिक नेता के तौर पर जाता था। उसकी पहचान एक कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमात उलेमा-ए-इस्लाम-समी के प्रमुख के तौर पर थी।

Former Pakistan senator Maulana Samiul Haq, also known as the ‘Father of Taliban stabbed to death at his residence in Rawalpindi

पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हक की हत्या उस वक्त की गई जब वो अपनी कार में जा रहा था। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट ने उसके बेटे के हवाले से लिखा है कि हक की हत्या उसके घर में हुई है।

आपको बता दें कि समी उल हक, दारुल उलूम हक्कानिया के प्रमुख था, जो खैबर पख्तुनख्वा के अकोड़ा खटक कस्बे में काम करती है। वो कट्टरपंथी माने जाने वाले राजनीतिक दल जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम-सामी का भी चीफ था। अभी तक इस हत्या के पीछे की वजह और हमलावर का खुलासा नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+