अरे यह क्‍या अब तो पाक के मंत्री भी दाखिल होने लगे भारतीय सीमा में

इस्‍लामाबाद। अभी तक को दुनिया ने सुना था कि पाकिस्‍तान सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराता है लेकिन अब तो पाक के मंत्री भी भारत की सीमा में दाखिल होने लगे हैं।

Pak minister Qureshi enters in Indian border

पाक के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह ताजा उदाहरण पेश किया है। गुरुवार को जब वह वाघा बॉर्डर पर दौरा करने गए थे तो भारत की सीमा में 'अनजाने ' में दाखिल हो गए।

पाक रेंजरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे

कुरैशी गुरुवार को वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे जब उनसे यह गलती हो गई। पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वाइस चेयरमैन कुरैशी वाघा सीमा पर हुए आत्मघाती हमले के मद्देनजर रेंजरों के साथ एकजुटता और संवेदना जताने के लिए आए हुए थे।

पिछले सप्ताह हुए इस हमले में 61 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

डर गए बेचारे मंत्री

जीरो लाइन का दौरा करते वक्त कुरैशी भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ गए और इसी क्रम में वह भारतीय सीमा में घुस आए। स्थानीय चैनलों में दिखाए गए फुटेज के मुताबिक इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर उनके पीछे दौड़े और उन्हें वापस देश की सीमा में खींच लिया।

इस अफरा-तफरी से पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री थोड़े घबराए हुए भी नजर आए। वाघा सीमा जमीन के जरिए पाकिस्तान और भारत में प्रवेश का प्रमुख रास्ता है। इस सीमा पर जहां भारत की ओर से बीएसएफ के जवान, वहीं पाकिस्तान की ओर से पंजाब के रेंजर्स तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+