पाकिस्तान में पहली बार दो हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर किया गया प्रमोट
नई दिल्ली, 26 फरवरी। पाकिस्तान जो एक मुस्लिम देश है वहां की आर्मी से एक खुश कर देने वाली खबर आई है। पाकिस्तानी आर्मी ने पहली बार अपने दो हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया है।

Recommended Video
ये जानकारी पाकिस्तान के आधिकारिक मीडिया द्वारा जारी की गई है। ये पाकिस्तान का एक ऐसा ऐतिहासिक कदम है जिसके बाद पाकिस्तान जैसा रूढ़िवादी मुस्लिम-बहुल देश सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान आर्मी प्रमोशन बोर्ड द्वारा उनकी पदोन्नति को मंजूरी दिए जाने के बाद मेजर डॉ कैलाश कुमार और मेजर डॉ अनिल कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सिंध प्रांत के थारपारकर जिले के रहने वाले कैलाश कुमार 2019 में हिंदू समुदाय से देश के पहले मेजर भी बने थे। वर्ष 1981में जन्में कैलाश कुमार ने जमशोरो में लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड साइंसेज से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद 2008 में कैप्टन के पद पर पाकिस्तान आर्मी ज्वाइन की थी।
वहीं दूसरे हिंदू अधिकारी अनील कुमार सिंध प्रांत के बदीन के रहने वाले है और केलाश कुमार से एक साल जूनियर हैं मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक वह 2007 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए थे। गुरुवार को सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन ने केलाश कुमार के प्रमोशन को लेकर ट्वीट किया। टीवी ने इस ट्टीट में लिखा "कुमार लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अधिकारी बन गए हैं। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के अधिकारों के लिए सक्रिय प्रचारक कपिल देव ने दोनों अधिकारियों की फोटो शेयर करके ट्टीट कर जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्टीट में लिखा
"केलाश कुमार ने रचा इतिहास PakArmy में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अधिकारी बने। बधाई।
शुक्रवार को उन्होंने दूसरा ट्टीट लिखा और अनिल कुमार के प्रमोशन की खबर साझा की। उन्होंने ट्वीट में अधिकारी की फोटो शेयर कर लिखा अनील कुमार को पाक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत किए जाने पर बधाई। उन्हें और केलाश कुमार दोनों को पदोन्नति मिली। इस तरह की दुर्लभ और अच्छी खबर साझा करने के लिए क्या दिन है। अंत में लिखा पाकिस्तान सबके लिए। हालांकि अभी तक दोनों प्रोन्नति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications