पाकिस्तान में मसूद अजहर पर एफआईआर की सिफारिश!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने (एसआईटी) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर और भारत में पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश की
है।

पाकिस्तान के न्यूजपेपर द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की ओर से यह जानकारी दी गई है। सरकार से एसआईटी की ओर से यह सिफारिश पाक एनएसए नसीर खान जंजुआ को भारतीय एनएसए अजित डोवाल की ओर से दी गई जानकारी के बाद दी गई है।
ओबामा के निमंत्रण पर होगी पीएम मोदी और शरीफ की मीटिंग
पाक की ओर से पठानकोट आतंकी हमले की जांच के मकसद से एक एसआईटी का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ विश्वसनीय लोगों से सलाह के बाद लाहौर के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट या फिर एफआईए को अजहर के खिलाफ एफआईआर का आदेश दे सकते हैं।
पाक के आंतरिक मंत्रालय की ओर से 13 जनवरी 2016 को एक नोटिफिकेशन के आधार पर छह सदस्यों की एसआईटी गठित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications