'पाकिस्तान पूरी तरह से दिवालिया, इमरान सरकार दे रही झूठी तसल्ली', बड़े वित्तीय अधिकारी के बयान से हड़कंप

नई दिल्ली, 16 दिसंबर: चीन के चक्कर में पड़कर पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है। आलम ये है कि वो अब दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) के पूर्व अध्यक्ष शब्बर जैदी ने अपने एक संबोधन में कहा। उन्होंने इमरान सरकार के उस दावे को भी गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि देश बहुत अच्छा कर रहा है। जल्द ही इसके रिजल्ट जनता को देखने को मिलेंगे।

संबोधन में कही थी ये बात

संबोधन में कही थी ये बात

हमदर्द विश्वविद्यालय में दिए एक भाषण में जैदी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा देश इस वक्त दिवालिया हो गया है। यही स्वीकार करना बेहतर है। लोगों के लिए अर्थव्यवस्था को लेकर तरह-तरह के दावे करने से बेहतर है कि इस समस्या से निकलने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। देश के लोगों को धोखे में रखना भी सही नहीं है।

बाद में दी सफाई

बाद में दी सफाई

वहीं दूसरी ओर फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) के पूर्व अध्यक्ष के बयान के बाद पाकिस्तान की सियासत गरमा गई। हालांकि बाद में उन्होंने कई ट्वीट कर मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। दिवालियापन चिंता का विषय है, जिसका समाधान हमें खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके बयान में से केवल तीन-चार मिनट का चयन कर उसे वायरल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।

चीनी प्रोजेक्ट्स का हो रहा विरोध

चीनी प्रोजेक्ट्स का हो रहा विरोध

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की जनता अब समझ गई है कि चीन विकास के नाम पर उनको बेवकूफ बना रहा है। चीन ग्वादर में बंदरगाह के बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसमें अरबों का निवेश है। वहां की जनता इसका जमकर विरोध कर रही। इसी हफ्ते हजारों की तदाद में इकट्ठा होकर लोगों ने मेगा विकास योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। तब से उस इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। साथ ही इमरान सरकार की टेंशन भी बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+