भारत छोड़ने के बाद पहली बार PAK एक्टर फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी
इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और शिवसेना-मनसे की ओर से धमकी मिलने के बाद अपने देश वापस लौटे अभिनेता फवाद खान ने पहली बार पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि काफी लोग उनसे इस मामले में बोलने की गुजारिश कर रहे थे।

फवाद ने कहा, 'बीते दिनों हुई घटनाओं को लेकर बहुत सारे लोग मेरी राय जानना चाहते थे, उन्होंने मुझसे काफी रिक्वेस्ट भी की है। दो बच्चों का पिता होने के नाते मैं शांति और एकता की कामना करता हूं।'
'साथ मिलकर बेहतर संसार बना सकते हैं'
पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा, 'तमाम सारे लोगों की तरह मैं भी प्रार्थना करता हूं कि साथ रहकर हम एक शांत और सुंदर संसार बना सकते हैं और रह सकते हैं।'
'मैंने नहीं दिया कोई बयान'
फवाद खान ने यह भी कहा कि वह पहली बार इस पूरे मामले में कुछ बोल रहे हैं, इसलिए अब तक उनके हवाले से चलाए जा रहे सभी बयान हटा लिए जाएं। उन्होंने अब तक इस पूरे मामले में कुछ नहीं कहा।
बता दें कि मनसे और शिवसेना नेताओं की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद फवाद खान पाकिस्तान लौट गए थे।












Click it and Unblock the Notifications