कोरोना के बहाने आतंकी संगठनों को पाकिस्तान सरकार का तोहफा, हाफिज सईद समेत कई आतंकी रिहा
नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना से बचने का रास्ता तलाश रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच दुनियाभर के देश इसे रोकने में जुटे हैं तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अलग रास्ते पर ही चल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने कोरोना संक्रमण के बहाने खूंखार आतंकियों को जेल से रिहा कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एफएटीएफ की कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने आतंकी समूहों के जिन गुर्गों को जेलों में बंद किया था, अब कोरोना के बाद पाकिस्तान इसी बहाने आतंकियों को रिहा कर रहा है।
Recommended Video

आतंकी हाफिज सईद रिहा
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने खुद को FATF द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने से बचने के लिए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज समेत कई खतरनाक आतंकियों को जेल में डाल दिया था। अब कोरोना के खतरे का हवाला लेकर उन्हें रिहा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के आदेस के बाद जेल से रिहा किए जाने के बाद लश्कर प्रमुख हाफिज सईद समेत ये आतंकी अब अपने घरों में आराम से रह रहे हैं।

कोरोना के बहाने आंतकियों को किया रिहा
पाकिस्तान की जेल से आतंकी हाफिज सईद को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया। कोरोना संक्रमण का हवाले देते हुए हाफिज सईद समेत कई आतंकी रिहा किए गए। आपको बता दें कि टेरर फंडिंग मामलों में अदालत ने हाफिद सईद के खिलाफ फरवरी में साढ़े पांच साल की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान ने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की कार्रवाई से बचने के लिए इन आतंकियों को जेल में डाला था, लेकिन अब वो बाहर निकल चुके हैं। ऐसे में भारत के लिए खतरा बढ़ गया है। अगले महीने आतंकवादी समूहों की फंडिंग के मसले पर एफएटीएफ की समीक्षा बैठक है। पाकिस्तान सरकार की इस हरकत के बाद एफएटीएफ पाकिस्तान के खिलाफ अब क्या फैसला लेती है ये देखना होगा।

भारतीय सेना अलर्ट पर
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश, सीजफायर के उल्लघंन के मामले बढ़ गए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार देर रात जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच घंटों तक एनकाउंटर चला, जिसमें सेना के 2 अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए। वहीं दो आतंकियों को मार गिराया गया। अब हाफिद सईद की रिहाई के बाद सेना और अलर्ट हो गई है। सीमा पर चौंकसी और बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications