F-35 Fighter Jet: भारत को बेचने के लिए तैयार लेकिन पाकिस्तान को ट्रंप क्यों नहीं दे रहे, जानें इसकी ताकत
F-35 Fighter Jet: पाकिस्तान और चीन के बीच पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर एक करार हाल ही में हुआ है। पाकिस्तान ने अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट (F-35 Fighter Jet) भी मांगे हैं, लेकिन अब तक डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, ट्रंप और पीएम मोदी की पिछले दिनों जब अमेरिका में मुलाकात हुई थी तब उन्होंने इस फाइटर जेट को खरीदने की सलाह दी थी। यह पांचवीं पीढ़ी का सुपरसोनिक फाइटर जेट है। ट्रंप पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ को देखते हुए एफ-35 जेट की डील करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जानें इस फाइटर जेट की ताकत और इसकी रेंज के बारे में खास बातें।
F-35 Fighter Jet की क्या है ताकत और खासियत

यह भी पढ़ें: 5th Gen Jet: कितना खर्चा आता है 5th जनरेशन फाइटर जेट बनाने में? भारत कब बनाएगा पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान?
डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को क्यों नहीं बेचना चाहते F-35
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका से एफ-35 की डील करने के लिए पाकिस्तान ने फोन पर संपर्क किया है। पाकिस्तान ने हाल ही में पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर एक डील चीन के साथ भी की है। ट्रंप चीन से मिलने वाली चुनौतियों को देखते हुए पाकिस्तान के साथ फिलहाल यह करार करने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रंप ने आगे बढ़कर भारत को यह ऑफर दी थी, लेकिन अब तक भारत ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत खरीदने का बना सकता है मन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैसे हालात बने हैं और पाकिस्तान के साथ ही चीन की चुनौती को देखते हुए भारत एफ-35 खरीदने पर विचार कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप एफ-36 को छठी पीढ़ी के सुपरसोनिक जेट के सस्ते लेकिन प्रभावी विकल्प के तौर पर बेचना चाहते हैं। रूस और चीन जैसे अपने दुश्मनों की ताकत कमजोर करने के लिहाज से भी ट्रंप इसे पाकिस्तान को नहीं देना चाहते हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में अगर यह फाइटर जेट शामिल होता है, तो वायुसेना की ताकत पहले से काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों के रूस के साथ इस वक्त दोस्ताना संबंध हैं। चीन के साथ पाकिस्तान की मजबूत दोस्ती है। डोनाल्ड ट्रंप को आशंका है कि सऊदी और पाकिस्तान के जरिए F-35 की जानकारी और संवेदनशील तकनीक दुश्मनों तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि वह भारत के साथ यह डील करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फाइटर जेट पर CDS Anil Chauhan के बयान से मचा सियासी तूफान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications