अविश्‍वास प्रस्‍ताव से पहले ही बलूचिस्तान के मुख्‍यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने दिया इस्‍तीफा

बलूचिस्‍तान। पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने विधानसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किए जाने से पहले ही पद से इस्‍तीफा दे दिया। बलूचिस्‍तान के राज्‍यपाल मोहम्‍मद खान अकजई ने उनके इस्‍तीफे को मंजूर भी कर लिया है। आपको बता दें कि कि विधानसभा में 14 विपक्षी सदस्‍यों ने जेहरी के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किया था। और रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान मुख्‍यमंत्री को पद से हटाने के लिए 65 में से 33 सदस्‍यों की आवश्‍यक्‍ता होती है। इस्‍तीफा देने के बाद जेहरी ने अपने बयान में कहा कि मैं नहीं चाहता था कि मेरे चलते राज्‍य की राजनीति में समस्‍या आए।

अविश्‍वास प्रस्‍ताव से पहले ही बलूचिस्तान के मुख्‍यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने दिया इस्‍तीफा

उन्‍होंने कहा कि वह किसी भी तरह सत्ता पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की सलाह के बाद ही जेहरी ने पद से इस्‍तीफा दिया। सूत्रों की मानें तो शाहिद खाकान अब्बासी ने अविश्‍वास मत को देखते हुए जेहरी को सलाह दिया था कि वो इस्‍तीफा दें ताकि सूबे की राजनीतिक स्थिति न बिगड़े। अब्बासी ने जेहरी को यह सलाह क्‍वेटा यात्रा के दौरान दिया था। वहीं विश्लेषकों ने अविश्वास प्रस्ताव के तीन कारण बताए हैं जिनमें आगामी सीनेट चुनाव, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बाहर निकालने के लिए जेहरी की कथित वफादारी और प्रांतीय मामलों में संघीय हस्तक्षेप शामिल हैं।

2013 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर गठबंधन से सरकार बनाई थी। उन्होंने मध्यवर्गीय बलूच राष्ट्रवादी डॉ अब्दुल मलिक बलूच को प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, हालांकि उनकी पार्टी अल्पमत में थी। वर्ष 2015 में अब्दुल मलिक के पद खाली कर दिए जाने के बाद सनाउल्लाह जेहरी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+