बेटी के अपहरण के आरोप में सगे भाइयों ने निकाल ली बहन की आंखें, काट दिए पैर
पुलिस ने बताया कि एक भाई ने 40 वर्षीय महिला के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उस पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था।
लाहौर। पाकिस्तान में सामने आई एक दर्दनाक घटना में दो भाइयों ने अपनी ही बहन की आंखें निकाल लीं और उसके हाथ पैर काट दिए। भाइयों को शक था कि बहन ने उनकी एक बेटी को किडनैप किया है।

घटना लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर मुजफ्फरगढ़ में हुई है। दोनों भाइयों ने बहन को अगवा किया और फिर चाकू से उसकी आंखें निकाल लीं। उन्होंने उसके दोनों पैर भी काट दिए।
पीड़िता की बेटी ने बताया दर्द
पुलिस ने बताया कि एक भाई ने 40 वर्षीय महिला के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उस पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके मामा ने अपने एक और भाई के साथ मिलकर बदले की भावना से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वह अपनी बेटी के लापता होने का बदला लेना चाहता था।
अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत नाजुक
पीड़िता की बेटी ने कहा, 'मेरे मामा मां को मार डालना चाहते थे।' फिलहाल वह मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications