पाकिस्‍तान सेना के खिलाफ लिखने वाले 22 साल के ब्‍लॉगर मोहम्‍मद बिलाल की हत्‍या

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में 22 वर्ष के एक ब्‍लॉगर और जर्नलिस्‍ट मोहम्‍मद बिलाल खान की हत्‍या कर दी गई है। बिलाल खान को पाकिस्‍तान आर्मी और इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का मुखर आलोचक माना जाता था। वह हमेशा आईएसआई और सेना की नीतियों को लेकर सवाल उठाते रहते थे। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात हमलावरों ने रविवार को उनकी हत्‍या कर दी। बिलाल के ट्विटर पर 16,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे और अगर उनके यू-ट्यूब चैनल की बात करें तो यह संख्‍या 48,000 थी। फेसबुक पर उन्‍हें 22,000 से ज्‍यादा लोग फॉलो करते थे।

muhammd bilal khan

रविवार रात बेदर्दी से हुई हत्‍या

रविवार रात वह अपने एक दोस्‍त के साथ थे तभी उनके पास एक फोन आया और वह पास के जंगल में चले गए थे। डॉन ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। एसपी सद्दार मलिक की मानें तो संदिग्‍ध ने बिलाल की हत्‍या खंजर से की है और फिर उसके बाद उन पर गोलियां भी चलाईं। खान के दोस्‍त इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक‍ सोशल एक्टिविस्‍ट होने के अलावा बिलाल फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट भी थे। उनकी हत्‍या के बाद से सोशल मीडिया पर #Justice4MuhammadBilalKhan ट्रेंड कर रहा है। कई ट्विटर यूजर्स ने कहा है कि पाकिस्‍तान आर्मी और आईएसआई की आलोचना करने की वजह से बिलाल की हत्‍या की गई है। एक यूजर ने लिखा है, 'पाकिस्‍तानी एक्टिविस्‍ट और जर्नलिस्‍ट मोहम्‍मद बिलाल खान की इस्‍लामाबाद में रविवार रात हत्‍या कर दी गई है। खान का ताकतवर मिलिट्री और इसकी शरारती आईएसआई एजेंसी की आलोचना के लिए जाना जाता है।' बिलाल के पिता अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि उनके शरीर पर किसी धारदार औजार के निशान थे। पुलिस ने एंटी-टेररिज्‍म एक्‍ट के तहत बिलाल की हत्‍या का केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+