बिस्किट के विज्ञापन में बॉलीवुड की तर्ज और रायफल का इस्तेमाल, पाकिस्तान ने किया बैन

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में इन दिनों बिस्किट के एक एडवरटाइजमेंट ने हंगामा खड़ा कर रखा है। इसके ऐड पर इतना बवाल हो रहा है कि इसे बैन ही कर दिया गया है। 4 अक्‍टूबर से यह ऐड टीवी पर आ रहा है और अब पाकिस्‍तान इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) की भौंहे तन गई हैं। इस ऐड में पाकिस्‍तान की एक्‍ट्रेस महविश हयात हैं और अब बैन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इसके पक्ष में हैं तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है।

pakistan

Recommended Video

      Pakistan: आखिर क्यों Pakistan में एक Biscuit Ad पर मचा है बवाल ? वनइंडिया हिंदी

      एक्टिविस्‍ट बोले-बॉलीवुड आइटम नंबर की झलक

      पाकिस्‍तान के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस ऐड को अश्‍लील करार दे डाला है। उनका कहना है कि इस ऐड में कुछ चीजें ऐसी हैं जो अश्‍लील हैं और इसकी वजह से देश में लोग डरे हुए हैं। दरअसल सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात पर आपत्ति है कि ऐड को बॉलीवुड के आइटम नंबरों की तर्ज पर तैयार किया है। उनका कहना है कि विज्ञापन में पाकिस्‍तान के चार प्रांतों की झलक देखने को मिल रही है। महविश इस एडवरटाइजमेंट में डांस कर रही हैं और उनके साथ कुछ पुरुष भी हैं। इसी बात से सामाजिक कार्यकर्ता नाराज हैं। ऐड में एक पुरुष के हाथ में राइफल भी नजर आ रही है। इसकी वजह से पेमरा ने टीवी चैनल्‍स को कुछ निर्देश जारी किए हैं।

      चैनल्‍स को जारी किए गए निर्देश

      चैनल्‍स से कहा गया है कि वह अश्‍लील कंटेंट को टेलीकास्‍ट न करें। इस निर्देश को जारी करने के एक दिन बाद ही ऐड को बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री अली मोहम्‍मद खान ने भी एक ट्वीट किया जिसमें इस ऐड का जिक्र था। ट्वीट में उन्‍होंने इमरान को टैग किया है। उनका कहना है कि पीएम भी उन बातों को इजाजत नहीं देते हैं जो इस्‍लाम के विरूद्ध हैं। मोहम्‍मद खान की मानें तो ऐसी बातें समाज को बर्बाद करती हैं और इनका युवाओं पर गलत असर होता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+