मोदी के शपथ लेते ही ट्रंप ने पाकिस्तान के खिलाफ लिया एक और कड़ा फैसला
Recommended Video
वॉशिंगटन। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण रिश्तों में कमी आने के बजाय, ये दिन पर दिन और ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका ने ऐलान किया है कि उसकी तरफ से पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स को दी हुई टैक्स छूट को अब खत्म किया जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से आए इस ऐलान के बाद इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के बीच दूरी और बढ़ गई है।अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जनवरी 2018 से ही रिश्ते खराब है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने जमा किए कार्ड
अमेरिका की ओर से यह कदम तब उठाया गया है जब उसने पहले ही वॉशिंगटन में तैनात पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स पर बिना मंजूरी के 40 किलोमीटर के दायरे के बाहर सफर करने पर बैन लगा दिया है। अमेरिका के नए ऐलान के बाद वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास में 20 सदस्यों ने शुक्रवार को तुरंत ही अपने टैक्स एग्जेम्पशन कार्ड्स अमेरिकी अथॉरिटीज में जमा करा दिए। यह बात गौर करने वाली है कि पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में काम करने वाले अमेरिकी डिप्लोमैट्स को इस तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। यह हालत तब है जब अमेरिकी डिप्लोमैट्स ने पिछले वर्ष इस छूट के लिए आवेदन दिए थे।

क्या होते हैं टैक्स छूट कार्ड
डिप्लोमैट्स को टैक्स छूट से जुड़े जो कार्ड्स जारी होते हैं, उसके बाद उन्हें अमेरिका या इसके सीमा क्षेत्रों वाले इलाकों में सेल्स जैसे कई प्रकार के टैक्सेज में रियायत मिलती है। गुरुवार को अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास की ओर से कहा गया कि दोनों देशों के बीच इस पर बातचीत जारी है और इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'पाकिस्तान और अमेरिका के बीच छूट और अदायगी के स्टेटस पर बातचीत जारी है। इस वार्ता को पारस्पिरिक आदान-प्रदान के सिद्धांत पर सुलझाने की कोशिश की जा रही है जिसे किसी तरह की सुविधा को खत्म या वापस लेने के आधार पर नहीं होना चाहिए।'

डिप्लोमैट्स को सफर के लिए भी लेनी होती है मंजूरी
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जनवरी 2018 से ही रिश्ते खराब है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1.3 बिलियन डॉलर की रकम पाकिस्तान को देने पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान को यह रकम सुरक्षा की मदद के तौर पर दी जाती थी। अमेरिका ने पिछले वर्ष मई में पाक राजनयिकों के मूवमेंट को सीमित कर दिया था। इस नए आदेश के बाद पाक डिप्लोमैट्स जिस शहर में पोस्टेड हैं उसके 40 किलोमीटर के दायरे में ही कहीं आ जा सकते थे। अमेरिका ने इस प्रतिबंध को 10 दिन के लिए टाला था, क्योंकि उस समय भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी थी।

पाकिस्तान के लिए बदली वीजा नीति भी
अमेरिका ने इस वर्ष मार्च में पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया जब उसने अपनी वीजा नीति को खासतौर पर पाकिस्तानियों के लिए बदला। अमेरिकी दूतावास की ओर से बताया गया कि अमेरिका की ओर से अलग-अलग श्रेणियों में पाकिस्तानियों के लिए वीजा नीति बदली गई है। इस नीति में जो बात सबसे अहम थी वह थी कि पाक पत्रकारों की वीजा अवधि को घटाकर तीन माह का ही कर दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं वीजा की फीस भी अमेरिका ने बढ़ा दी थी। पहले जहां वीजा फीस 160 अमेरिकी डॉलर थी अब 21 जनवरी 2019 से फीस 192 अमेरिकी डॉलर हो गई है।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे












Click it and Unblock the Notifications