कैसे पाक को मिले एफ-16 जेट्स का फायदा उठाएगा आईएसआईएस!

काबुल। जो अमेरिका पिछले डेढ़ वर्षों से इराक और सीरिया में आईएसआईएस को खत्‍म करने की कोशिशों में लगा हुआ है। जो अमेरिका यह कहकर पाकिस्‍तान को आठ एडवांस फाइटर जेट्स एफ-16 पा‍क को दे रहा है कि इसका प्रयोग आतंकी गति‍विधयों को खत्‍म करने के लिए होगा, उसी अम‍ेरिका और इसके राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के लिए बुरी खबर है।

isis-pakistan-army-afgnaistan-us-barack-obama

राष्‍ट्रपति ओबामा के लिए बैड न्‍यूज

बुरी खबर यह है कि अगले कुछ दिनों में हो सकता है कि आईएसआईएस अमेरिकी जेट्स एफ-16 का प्रयोग अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ करता नजर आ सकता है।

जो ताजा खबर आई है उससे तो यही लग रहा है। आईएसआईएस छोड़ शांति वार्ता में शामिल कुछ लड़ाकों ने एक अहम खुलासा किया है।

जेएनयू की जगह अब पीएम मोदी को करनी होगी कश्मीर की चिंता

लड़ाकों ने बताया है कि पाक सेना ने अफगानिस्‍तान में उनकी भूमिका को सक्रिय रखने के लिए न सिर्फ हथियार मुहैया कराए बल्कि उन्‍हें ट्रेनिंग भी दी।

अफगान बल को खत्‍म करने के आदेश

आतंकियों को पाक सेना की ओर से निर्देश दिए गए कि अफगानिस्‍तान में मौजूद कुछ 'काफिर' अफगान बलों को खत्‍म कर दिया जाए।

इन लड़ाकों की मानें तो पाक सेना ने अफगानिस्‍तान में आईएसआईएस के लिए भारी और हल्‍के हथियारों का प्रबंध उनके लिए किया था।

सेना करती आतंकियों को प्रोत्‍साहित

अफगानिस्‍तान के टोलो न्यूज ने हथियार डालने वाले आईएसआईएस के पूर्व लड़ाके जैतून के हवाले से यह बात कही।

इस लड़ाके ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उन्‍हें हथियार दिए थे। पाक सेना अक्‍सर कहा करती थी कि अफगान फोर्स काफिर हैं और उन्हें मार डालो।

जैतून के साथी अरबीस्तान ने बताया कि उसे नाजियन जिला (नांगरहार में) लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

10 लड़ाकों ने डाले हथियार

लड़ाके पंजाबियों और पाकिस्तानियों को रिपोर्ट किया करते थे। पाक सेना के अधिकारी उन्‍हे अफगान सरकार से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे।

आपको बता दें कि आईएसआईएस लड़ाकों का 10 सदस्यीय समूह शांति प्रक्रिया में शामिल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+