पाकिस्तान: दरगाह में बम धमाका, अब तक 90 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक दरगाह में बम धमाका हुआ है।
बलूचिस्तान। पाकिस्तान के शाह नूरानी दरगाह में शनिवार को हुए धमाके में 90 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया।

बलूचिस्तान के लासबेला जिले में शाह नूरानी की दरगाह में जिस समय से धमाका हुआ तब दरगाह 'धमाल' नाम का कार्यक्रम हो रहा था। 'धमाल' होने के चलते दरगाह पर भारी भीड़ थी। 'धमाल' दरगाह पर होने वाला एक आयोजन है, जिसमें गाने और नाचने का कार्यक्रम होता है।
दरगाह के आसपास हॉस्पिटल ना होने से आ रही परेशानी
दरगाह के आसपास कोई हॉस्पिटल नहीं है। ऐसे में घायलों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। हमले में गंभीर रूप से घायलों को कराची भेजा जा रहा है।
बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज अहमद बुगती ने कहा है कि घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हमले के पीछे क्या वजह है, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो सका है।
पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत पिछले काफी समय से लगातार आतंक की मार सह रहा है। प्रांत में हाल ही में एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications