बिना हथियार उठाएं भारत Pok खाली करा लेगा! Pahalgam Attack के बाद पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया कैसे?
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की मोदी सरकार एक्शन में है। 26 निर्दोष लोगों की वीभत्स हत्या के बाद सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखला गया है। वहां के मंत्री परमाणु हमले तक की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कुछ ऐसा बताया है, जिसके चलते पाकिस्तानी की आवाम सदम में है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी एक्सपोर्ट कमर चीमा ने दावा किया है कि भारत ने झेलम नदी में बिना बताए 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

'भारत अब जब चाहे पानी छोड़ सकता है या रोक सकता है'
कमर चीमा ने कहा कि सिंधु जल समझौते के तहत पहले दोनों देशों के जल आयुक्त नियमित बैठक करते थे और पानी छोड़ने या रोकने की पहले सूचना दी जाती थी। लेकिन अब भारत ने यह प्रक्रिया रोक दी है। उनका कहना है कि भारत अब जब चाहे पानी छोड़ सकता है या रोक सकता है, और पाकिस्तान को इसकी जानकारी केवल भारतीय मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिलेगी।
Pok में वॉटर इमरजेंसी घोषित
चीमा के अनुसार झेलम में अचानक बढ़े जलस्तर के चलते मुजफ्फराबाद जैसे क्षेत्रों में आपातकालीन हालात पैदा हो गए हैं और प्रशासन को वॉटर इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले कुछ महीनों में पाकिस्तान को कहीं बाढ़ तो कहीं जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
'सिंधु जल समझौता-2' का दबाव
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब पाकिस्तान को 'सिंधु जल समझौता-2' का प्रस्ताव दे सकता है, जिसमें भारत यह तय करेगा कि पाकिस्तान को कितना और कब पानी मिलेगा। कमर चीमा ने आरोप लगाया कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान को जलसंकट में डालने की योजना पर काम कर रहा था और अब वह उसे लागू कर रहा है।
भारत अब खाली करा सकता है Pok!
चीमा ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान की जल भंडारण क्षमता भारत जैसी नहीं है, जिससे उसे अतिरिक्त खतरे का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भारत बिना चेतावनी के लगातार पानी छोड़ता रहा, तो PoK के कई इलाकों को खाली कराने की नौबत आ सकती है। उन्होंने कहा कि अब भारत जब चाहे PoK के जिन इलाकों का खाली करना चाहता है, वो करा सकता है।
गौरतलब है कि भारत ने कुछ समय पहले सिंधु जल संधि को लेकर अपने रुख में सख्ती दिखाई थी, खासकर सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनाव बढ़ने के बाद। ऐसे में आने वाले समय में दोनों देशों के बीच जल विवाद और गहरा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications