कुलभूषण केस: इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पाक सरकार को झटका, भारत को मिलेगा वकील नियुक्त करने का मौका
नई दिल्ली: भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान सरकार लगातार घिरती नजर आ रही है। पहले इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में पाकिस्तान सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी, तो वहीं अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी इमरान सरकार को झटका दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार से साफतौर पर कहा है कि कुलभूषण जाधव के वकील को नियुक्त करने के लिए भारत को एक और मौका मिलना चाहिए।
Recommended Video

जाधव के मामले में इससे पहले तीन अगस्त को सुनवाई हुई थी। उस दौरान इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार से कहा था कि वे भारतीय अधिकारियों को कुलभूषण जाधव मामले में उनका कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति दें। पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार की सहमति के बिना जाधव के लिए एक वकील नियुक्त किया था। इसके साथ ही सुनवाई तीन सिंतबर तक टाल दी गई थी। गुरुवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने फिर से इमरान सरकार को झटका दिया। साथ ही कहा कि भारत सरकार कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त कर सकती है।
2017 में सुनाई गई थी मौत की सजा
भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। अप्रैल 2017 में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान सरकार ने भारत को इस मामले में कॉन्सुलर एक्सेस नहीं दिया था। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे का दरवाजा खटखटाया। हालांकि बाद में आईसीजे की फटकार के बाद पाकिस्तान ने जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस दे दिया था।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications