पूजा भट्ट ने कहा, भारत आते-जाते रहेंगे पाक कलाकार
महेश भट्ट की बेटी और फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान पहुंची हैं।
नई दिल्ली। उरी में हुए हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव का असर बॉलीवुड पर भी पड़ा। इस दौरान बॉलीवुड ने यह फैसला भी कर लिया कि वो कभी पाक कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

हालांकि तनाव के इस दौर में फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट कराची पहुंची हैं। बृहस्पतिवार ( 27 अक्टूबर ) को पूजा, कराची एक फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए गई हैं।
पाक टीवी जियो न्यूज के मुताबिक पूजा ने पत्रकारों से कहा कि मैंने कुछ बार पाकिस्तान की यात्रा की है। मैं पाक आकर खुश हूं।
विमान सेवा चलती रहे
उन्होंने कहा कि भारत और पाक के बीच विमान सेवा चलती रहनी चाहिए। अगर रास्ते खुले रहे तो कलाकार दोनों मुल्कों के बीच आते जाते रहेंगे।
इससे पहले पूजा ने भी अपने पिता महेश भट्ट की तरह पाक कलाकारों के काम करने का समर्थन किया था।
हमले के बाद पाक कलाकारों पर बैन के संबंध में पूजा ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि ' यह न तो राष्ट्रवाद है, न ही ब्लैकमेलिंग। यह स्कूल के छोटे बच्चों सरीखा व्यवहार है।'
वहीं पूजा के पाक पहुंचने पर पाक मॉडल मावरा होकेन ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है।
ये है मामला
बता दें कि जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से लगातार पाक की ओर से घुसपैठ की कोशिशें और सीजफायर का उल्लंघन जारी है।
उरी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि बॉलीवुड कि फिल्मों में पाक कलाकारों को बैन करना होगा।
साथ ही उन्होंने करण जौहर द्वारा निर्मित ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज पर भी भारी हंगामा करने की बात कही थी।
हालांकि मुख्मंत्री देवेंद्र फणडवीस के बीच बचाव करने के बाद कहा गया कि जो भी प्रॉड्यूसर अपनी फिल्मों में पाक कलाकारों को रखेगा उसे भारतीय सेना को 5 करोड़ रुपए दान देने होंगे। जिस पर प्रॉड्यूसर्स तैयार हो गए थे।
हालांकि सेना ने ऐसा कोई भी दान लेने से इनकार कर दिया है।
-
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड












Click it and Unblock the Notifications