पाकिस्‍तान में ड्राइवर ने भारतीय 'मेहमान' से पैसे लेने से किया इनकार, जीता लोगों का दिल

लाहौर। ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रही हैं, एक पाकिस्‍तानी ड्राइवर इस समय सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। एक भारतीय ने इस पाकिस्‍तानी ड्राइवर के साथ हुए अपने अनुभव को बयां किया है और यकीन मानिए अब इस अनुभव की वजह से इस ड्राइवर को लोगों की तालियां मिल रही है। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक, यही ड्राइवर छाया हुआ है। दरअसल इस ड्राइवर ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच प्‍यार और पनपे और दोनों देशों के बीच दूरियां कम हों, इस सोच से अपनी कार में बैठे भारतीय यात्री प्रभदीप सिंह से किराया लेने से ही इनकार कर दिया। ड्राइवर का नाम अहमद है और लाहौर के रहने वाले अहमद, उबर के साथ काम करते हैं।

वाघा बॉर्डर तक सिंह को छोड़ने आए अहमद

वाघा बॉर्डर तक सिंह को छोड़ने आए अहमद

प्रभदीप अपने दोस्‍त की शादी में शरीक होने के लिए लाहौर गए हुए थे। प्रभदीप ने लाहौर में हुए अपने खास एक्‍सपीरियंस को ट्विटर पर लिखा है। प्रभदीप की मानें तो ड्राइवर अहमद ने न सिर्फ सिंह का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया बल्कि उनसे पैसे लेने से भी इनकार कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं अहमद, प्रभदीप सिंह को वाघा बॉर्डर तक ड्रॉप करने भी आए। अहमद के मुताबिक प्रभदीप उनके देश में 'एक भारतीय और एक मेहमान हैं', सिर्फ इस एक वजह से वह उन्‍हें बॉर्डर तक छोड़ने के लिए आए। प्रभदीप ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैंने पांच महाद्वीपों में उबर की सर्विसेज ली हैं लेकिन बेस्‍ट एक्‍सपीरियंस मुझे इस हफ्ते पाकिस्‍तान में हुआ है।' प्रभदीप हैदराबाद के रहने वाले हैं और प्राइवेट एंबुलेंस सर्विस के मालिक हैं। प्रभदीप ने बताया, 'अहमद ने मुझे लाहौर से वाघा बॉर्डर तक ड्रॉप किया। मैं एक भारतीय हूं और एक मेहमान हूं, इस वजह से उन्‍होंने मुझसे पैसे लेने से भी इनकार कर दिया।'

भारत और पाकिस्‍तान में रि-ट्वीट हुई तस्‍वीर

प्रभदीप ने बताया कि जब तक उन्‍होंने वाघा बॉर्डर पार नहीं कर लिया, अहमद वहीं खड़े थे। प्रभदीप ने इसके साथ ही उबर पाकिस्‍तान को टैग करते हुए एक फोटो शेयर की है जिसमें अहमद उनके साथ नजर आ रहे हैं। प्रभदीप की इस ट्वीट पर हर किसी का ध्‍यान गया। साथ ही साथ उबर पाकिस्‍तान और उबर भारत ने भी इसे रि-ट्वीट किया। उबर ने अहमद के इस प्‍यार भरे अंदाज के लिए उनकी तारीफ की और एक्‍सपीरियंस शेयर करने के लिए प्रभदीप का शुक्रिया अदा किया। एक इंग्लिश डेली से बात करते हुए प्रभदीप ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने सिर्फ इस एक्‍सपीरियंस को इसलिए शेयर किया था ताकि उबर पाकिस्‍तान को अहमद की मेहमान नवाजी के बारे में पता लग सके।'

अहमद को उबर करेगी सम्‍मानित

सिंह की मानें तो यह सिर्फ अहमद की अच्‍छे बर्ताव और उनकी दया भावना की प्रशंसा करने के मकसद से किया गया था। सिंह कहते हैं कि अहमद के व्‍यवहार ने उनके पाकिस्‍तान दौरे को और भी यादगार बना दिया। अहमद के इस बर्ताव को ध्‍यान में रखने के बाद उबर पाकिस्‍तान ने फैसला किया है कि एक समारोह में कंपनी उन्‍हें सम्‍मानित करेगी। अहमद को भारत और पाकिस्‍तान के बीच सौहार्द बढ़ाने के लिए सम्‍मानित किया जाएगा। प्रभदीप सिंह ने इस बात की जानकारी दी। सिंह ने बताया कि उन्‍हें लाहौर जाकर बिल्‍कुल ऐसा लगा था कि वह हैदराबाद में ही हैं। वहां पर भी लोग उसी तरह से उर्दू और पंजाबी बोलते हैं जैसे भारत में और वैसा ही खाना खाते हैं जैसे बॉर्डर के इस पार के लोग खाते हैं। प्रभदीप के मुताबिक दोनों देशों में कई सारी बातें हैं जो एक जैसी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+