सोशल मीडिया पर कैंपेन के बाद बुजुर्ग हिंदु की पिटाई करने वाला गिरफ्तार

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले दिनों पुलिस के एक सिपाही ने हिंदू बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की थी। पाक न्‍यूजपेपर 'द डॉन' की खबर के मुताबिक इस सिपाही को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात है कि इस घटना के खिलाफ पाकिस्‍तान में सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया गया था।

A policeman who beaten an elderly Hindu man arrested in Pakistan

घटना पाकिस्तान के घोटकी जिले की है जहां पर इफ्तार से पहले खाने-पीने की चीजें बेचने पर एक हिन्दू बुजुर्ग गोकुल दास को सिपाही हसन अली ने बड़ी बेरहमी से पीटा था। गोकुल दास की उम्र 80 वर्ष है। अली हसन को शुक्रवार को मारपीट करने और गोकुल दास को चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया है।

घोटकी जिला के एसएसपी मसूद बंगाश ने बताया कि गोकुल दास के पोते विनोद कुमार ने कांस्टेबल की बदसलूकी के खिलाफ जरवार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गोकुल दास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंध प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल सिंध ए.डी. ख्वाजा ने उन्‍हें इंसाफ दिलाने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+