Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में लव मैरिज से खफा एक बाप ने अपनी बेटी के परिवार को किया खत्म, 7 लोगों को जिंदा जलाया

इस्लामाबाद, अक्टूबर 19। पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में रहने वाले मंजूर हुसैन नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी बेटी के परिवार के 7 लोगों को जिंदा जला दिया। इस हत्याकांड की वजह ये थी कि मंजूर की बेटी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। मंजूर हुसैन उस शादी के खिलाफ था। गुस्से में आकर मंजूर ने घर में आग लगा दी, जिसमें 7 लोग जलकर मर गए।

Honour killing

4 नाबालिग बच्चों समेत 7 की हत्या

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस घटना में मरने वाले लोगों में मंजूर की दो बेटी और चार पोते-पोतियों समेत 7 लोग शामिल हैं। मंसूर ने जिस घर को आग के हवाले किया, उसमें उनकी बेटियां फौजिया बीबी और खुर्शीद अपने परिवारों के साथ रह रही थीं। बीबी, उसका नवजात बेटा और उसका पति और उनके चार नाबालिग बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। वहीं इस घटना में जिंदा बचे बीबी के पति महबूब अहमद ने अपने ससुर मंजूर हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

पुलिस ने 2 आरोपियों की तलाश में जुटी

महबूब अहमद ने अपने शिकायत में बताया है कि वो कामकाज के सिलसिले में मुल्तान में रहता है, जब वो लौटा तो उसने अपने घर से उठती आग की लपटों को देखा। महबूब अहमद ने बताया कि दो चश्मदीदों ने घटनास्थल से मंजूर हुसैन और साबिर हुसैन को भागते हुए देखा था। महमूद अहमद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पिछले साल महमूद अहमद और बीवी ने की थी लव मैरिज

इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह घटना एक लव मैरिज के होने की वजह से घटी है। शादी को लेकर दो परिवारों के बीच रंजिश थी, जिसका नतीजा है कि ये घटना हुई। महबूब अहमद ने पुलिस को बताया कि उसने और बीबी ने 2020 में लव मैरिज की थी, हमारी शादी को मंजूर हुसैन ने कबूल नहीं किया था। वो शादी के बाद से ही हमें मारने की फिराक में था। पाकिस्तान में हर साल ऑनर किलिंग के लगभग 1000 मामले दर्ज किए जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+