Video: दो फिट के बोबो की छह फीट की फौजिया से शादी, जमकर नाचे दुल्‍हे राजा

ओस्‍लो। पाकिस्‍तान के बुरहान चिश्‍ती जो अपनी हाइट की वजह से सोशल मीडिया सेनसेशन बने हुए हैं, उन्‍होंने शादी कर ली है। बुरहान जिन्‍हें लोग प्‍यार से बोबो भी बुलाते हैं उनकी हाइट सिर्फ दो फिट है लेकिन उनकी शादी जिस लड़की से हुई है वह छह फिट लंबी है। बोबो ने पाकिस्‍तान की रहने वाली फौजिया से शादी की है। दोनों की शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इनकी शादी नॉर्वे की राजधानी ओस्‍लो में हुई है।

शादी में बुरहान का स्‍पेशल डांस

शादी में बुरहान का स्‍पेशल डांस

ओस्लो में बुरहान ने काफी धूमधाम से फौजिया से शादी की है। शादी के रिसेप्‍शन में उनके डांस का वीडियो खासा वायरल हो रहा है। डांस के दौरान बोबो को उनके दोस्तों ने गोद में उठा लिया। इसके बाद बुरहान ने व्हीलचेयर पर ही हर किसी के साथ सेल्फी भी ली। रिसेप्शन में 13 देशों के लोग पहुंचे थे। बोबो का नॉर्वे में कई बिजनेस है वो एक लग्‍जरी लाइफस्टाइल के साथ रहना पसंद करते हैं। बोबो नॉर्वे में फिल्म स्टार सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्‍व भी करते हैं। साल 2017 में उन्हें मोस्ट इन्‍सपीरेशनल मैन का अवार्ड मिला था।

बचपन से पोलिया के मरीज बोबो

चिश्‍ती, नॉर्वे में रहते हैं और बचपन से ही पोलियो के मरीज हैं। व्‍हीलचेयर पर रहने को मजबूर बोबो को उनकी बीमारी कभी कमजोर नहीं कर पाई। उनके दोस्‍त उन्‍हें एक मस्‍तमौला इंसान मानते हैं। वह जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं। बोबो की जिस लड़की फौजिया से शादी हुई है वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली हैं।

बोबो और फौजिया की लव मैरिज

फौजिया ने कहा कि वो बोबो से बेइंतहा प्यार करती है। इस प्‍यार का इजहार करने के लिए उन्होंने अपने हाथों पर उनके नाम का टैटू बनवाया हुआ है। बोबो, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यहां पर मशहूर फिल्‍म और टीवी की हस्तियों के अलावा क्रिकेटर्स और जर्नलिस्‍ट्स के साथ बात करना पसंद करते हैं। शादी के बारे में बोबो ने कहा कि यह उनकी लव मैरिज है और वह एक हैप्‍पी कपल के तौर पर रहने की कोशिश हमेशा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+