'लप्पू सा सचिन' कहने वाली मिथिलेश भाटी के पति की उम्र पर उठे सवाल? परिवार को लगा बुरा, कह दी ये बात
पाकिस्तान की सीमा हैदर जब ग्रेटर नोएडा के सचिन के घर आईं, तो सबसे पहले उनके पड़ोसियों ने ही विरोध शुरू कर दिया। इस बीच एक महिला का बयान वायरल हुआ, जिसने सचिन की जमकर बॉडी शेमिंग की, लेकिन अब जब उनके पति के बारे में लोग बोल रहे, तो उनके परिवार को काफी बुरा लग रहा है।
वायरल महिला का नाम मिथिलेश भाटी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में सचिन को लप्पू और झिंगुर बोला था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वहीं अब मीडिया वाले सचिन-सीमा की जगह मिथिलेश पर फोकस कर रहे। साथ ही उनके पति के बारे में भी पड़ताल की जा रही।

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मिथिलेश के पति की उम्र को लेकर गलत कमेंट करने शुरू कर दिए। ऐसे में अब उनके परिवार को बहुत ज्यादा बुरा लग रहा। वो लोगों से इस मामले में मिथिलेश के पति को नहीं घसीटने की अपील कर रहे।
पूरे मामले में मिथिलेश की भाभी गीता भाटी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी सचिन-सीमा की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि उनके देवर (मिथिलेश के पति) पेशे से किसान हैं और वो मेहनत करके अपना घर चलाते हैं। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे में उनको ना परेशान किया जाए।
गीता ने आगे कहा कि कुछ लोग उनके देवर की उम्र को लेकर कमेंट कर रहे। इस पर उनका बस यही कहना है कि वो चाहें 90 साल के हों या 100 के, किसी को क्या लेना-देना। वो अपनी पत्नी के प्रति वफादार हैं। दोनों शादी के बाद से प्यार से रह रहें, उन्होंने किसी का घर नहीं बर्बाद किया। इस वजह से उनको ना परेशान किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह मिथिलेश और उसके पति की फोटो लोगों को दिखा रहे, साथ ही बोल रहे कि देखो इसका पति कैसा है? उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत एक वरिष्ठ वकील को शोभा नहीं देती है।
एपी सिंह करेंगे केस
वहीं वकील एपी सिंह शुरू से ही सचिन और सीमा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि मिथिलेश ने सचिन की बॉडी शेमिंग की है, ऐसे में वो उनके खिलाफ केस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications