'सांप का बताओ नाम और...' तभी दर्ज होगी FIR, शिकायतकर्ता से बोली दादरी पुलिस

'सांप का बताओ नाम और...' तभी दर्ज होगी FIR, शिकायतकर्ता से बोली दादरी पुलिस

नोएडा, जून 23: हैरान कर देने वाली एक खबर उत्तर प्रदेश के दादरी कस्बे से सामने है। दरअसल, यहां दादरी पुलिस के सामने उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सांप के डसने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद उसके परिजन इसका मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने पूछा कि डसने वाले सांप का नाम और पता बताओ। तभी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Police asked complainant name of snake for fir

यह अजीबो-गरीब मामला दादरी पुलिस के सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के सिमरापुवा गांव निवासी अवधेश कुमार एक एजेंसी में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी फजायलपुर रेलवे फाटक के नजदीक थी। यहां आसपास काफी झाड़ियां और बसावट भी काफी कम है। पूरे घटनाक्रम के बाबत दामाद महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ससुर अवधेश 28 मई को साइट पर बने कमरे में सोए थे। रात में करीब 10 बजे सांप ने उन्हें डस लिया।

साथियों की मदद से अवधेश कुमार को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अवधेश के परिजन सांप द्वारा काटे जाने का मुकदमा दर्ज कराने दादरी कोतवाली पहुंचे और सारी बात बताई। अवधेश के परिजनों की बात सुनकर दादरी कोतवाली प्रभारी अजीब स्थिति में फंस गए। आखिर मुकदमा दर्ज करें भी तो किसके खिलाफ।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड के स्वजन से कहा कि पहले सांप का नाम, पता बताओ। फिर उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा। इसके बाद स्वजन वरिष्ठ अधिकारियों के पास अर्जी लेकर पहुंच गए। उन्होंने भी कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। वह असमंजस में हैं, करें तो क्या करें। वहीं, मृतक अवधेश के परिजनों का कहना है कि वह गरीब परिवार से आते हैं, ऐसे में उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद मिले तो जिंदगी का गाड़ी थोड़ी चल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+