Chetan Dutta : कौन हैं चेतन दत्ता, जो 9 सेकेंड में गिराएंगे नोएडा के 40 मंजिला Twin Towers

नोएडा, 26 अगस्त: नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को ध्वस्त करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।रविवार दोपहर ढाई बजे इसे गिरा दिया जाएगा। एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ट्विन टावर को ब्लास्ट करने के लिए फाइनल बटन दबाएंगे। उनके साथ ब्लास्टर जोशफ ब्रिक्समैन समेत अन्य छह लोग 100 मीटर के दायरे में मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं चेतन दत्ता और ट्विन टावर को गिराने का क्या है पूरा प्रोसेस।

इंडियन ब्लास्टर हैं चेतन दत्ता, 9 सेकेंड में गिरा देंगे 40 मंजिला इमारत

इंडियन ब्लास्टर हैं चेतन दत्ता, 9 सेकेंड में गिरा देंगे 40 मंजिला इमारत

चेतन दत्ता एडिफिस कंपनी के भारतीय ब्लास्टर हैं। चेतन ही एक बटन दबाकर 9 सेकेंड में 40 मंजिला ट्विन टावर्स को गिराएंगे। इन टावर्स के गिराए जाने के बाद लगभग 35,000 क्यूबिक मलबा निकलेगा। इतना मलबा साफ होने में कम से कम 3 महीने लगेंगे।

ट्विन टावर्स को गिराए जाने की प्रकिया

ट्विन टावर्स को गिराए जाने की प्रकिया

चेतन दत्ता ने ट्विन टावर्स को गिराए जाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा, "यह एक सरल प्रक्रिया होगी। हम डायनमो से करंट उत्पन्न करते हैं और फिर बटन दबाते हैं, जो सभी शॉक ट्यूबों में डेटोनेटर को एक्टिवेट करेगा। 9 सेकेंड में सभी डेटोनेटर एक्टिवेट हो जाएंगे और पूरी इमारत गिर जाएगी।''

लोहे की जाली की 4 परतों से ढका होगा ब्लास्टिंग क्षेत्र

लोहे की जाली की 4 परतों से ढका होगा ब्लास्टिंग क्षेत्र

दत्ता ने बताया, ''हम इमारत से लगभग 50-70 मीटर दूर होंगे। इसमें कोई खतरा नहीं होगा और हमें पूरा यकीन है कि इमारत सही तरीके से ढह जाएगी। ब्लास्टिंग क्षेत्र लोहे की जाली की 4 परतों और कंबल की 2 परतों से ढका हुआ होगा। इमारत का मलबा तो नहीं उड़ेगा, लेकिन धूल उड़ सकती है।'' ब्लास्ट डी लेयर्स के मुताबिक होगा, लेकिन देखने में लगेगा कि ब्लास्ट एक साथ दोनों इमारतों में हो रहा है।

28 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर्स

28 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर्स

बता दें, नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित अवैध रूप से बने सुपरटेक ट्विन टावर्स को 28 अगस्त को गिराया जाना है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों टावर्स को विस्फोटक से गिराने के लिए हरी झंडी दी है। भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता एक बटन दबाकर 9 सेकंड में 40 मंजिला ट्विन टावर्स को गिरा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+