वायरल वीडियो पर नोएडा के एसएसपी का बयान, कहा- करप्शन उजागर करने पर मेरे खिलाफ की गई साजिश

नोएडा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहने वाले गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का कारण है वारयल वीडियो। दरअसल, सोशल मीडिया पर तीन आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो में एसएसपी वैभव कृष्ण के होने की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्रवाई से परेशान कुछ सफेदपोश लोग ऐसी साजिश रच रहे हैं। इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-20 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने लोगों से कहा कि ये वीडियो फर्जी है साथ ही इसे सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड न करने की हिदायत दी है।

Noida SSP Vaibhav Krishna said this on the viral video

'CM को करप्शन की फाइलें भेजने पर हुई साजिश'
सेक्टर-27 स्थित कैंप ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ करीब एक महीने पहले शासन को एक रिपोर्ट भेजी गई थी। उस रिपोर्ट में जनपद में रहे उच्च अधिकारियों, कथित पत्रकारों और अन्य लोगों के नाम हैं। पिछले दिनों एक्सटॉर्शन करने वालों पर हुई कार्रवाई में कुछ सफेदपोश के भी जुड़े होने की बात सामने आई, जिससे तिलमिलाकर ये साजिश रची गई है। इस बारे में नोएडा सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज करवाया गया है। लोगों से वीडियो फॉरवर्ड करने से बचने की हिदायत दी गई है।'

आईजी से जांच की अपील
एसएसपी वैभव कृष्ण ने आईजी मेरठ रेंज से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसे वायरल और फॉरवर्ड करने वालों पर भी होगी कार्रवाई। बताया जा रहा है कि जिले में 3 वीडियो वायरल हो रहे हैं। कथित तौर पर उसमें एक तरफ एसएसपी वैभव कृष्ण के होने की बात कही जा रही है। पहले वीडियो में पीछे से एक लड़की की अश्लील आवाज आ रही है। दूसरे में एसएसपी के होने की बात की जा रही है। तीसरे वीडियो में केवल एसएसपी का चेहरा दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+