Noida: वायरल हुआ नोएडा की गालीबाज महिला का वीडियो, बोली- हमारे पैसों से मिलती है सैलरी, तू रोकेगा गाड़ी

म: हाउसिंग सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड्स और निवासियों के बीच विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन सोसाइटी के निवासियों और गार्ड्स के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। एक बार फिर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में सिक्यरोरिटी गार्ड से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सामने आया है।

घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोसाइटी में रहने वाली एक युवती गार्ड्स के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आ रही है। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि गार्ड ने गेट पर मिनी टैम्पों को रोक लिया था, जिसके बाद युवती भड़क गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती गार्ड्स के साथ बह करती हुई नजर आ रही है।

Noida News

यह मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 46 स्थित गार्डन ग्लोरी सोसाइटी का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनी ट्रक में लदे सामान की एंट्री के लिए गार्ड उससे एंट्री पास मांगा तो युवती ने उसे दिखाने से इनकार कर दिया। ऐसे में गार्ड ने उनके सामान की एंट्री पर रोक लगा दी।

Recommended Video

    वायरल हुआ नोएडा की गालीबाज महिला का वीडियो, बोली- हमारे पैसों से मिलती है सैलरी, तू रोकेगा गाड़ी

    इतना ही नहीं, मिनी ट्रक को गेट के सामने से हटाने के लिए कहा। इस बात पर युवती भड़क गई और गार्ड को भला-बुरा कहने लगी। उसने पहले तो गार्ड पर रौब गांठने का प्रयास किया। इसके बाद जब अन्य लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उन्हें अलग रहने को कहने लगी।

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते है कि गालीबाजी करती युवती गार्ड से लगातार भिड़ने का प्रयास करती रही। इस दौरान गार्ड ने जब कहा कि गेट पर गाड़ी को क्यों खड़ा किया? इस पर उसने कहा कि अंधा है क्या? रास्ते में कहां खड़ी है? इस पर गार्ड ने कहा कि बदतमीजी नहीं करिए।

    इस पर उस युवती ने कहा मेरे से इसने बदतमीजी शुरू की। इसके बाद मामला लगातार गरमाता रहा। युवती बहस करते-करते अचानक चिल्लाना शुरू कर दी। इसके बाद उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वह गार्डों को कहती जा रही थी कि हमारे पैसे से सैलरी मिलती है और हमसे ही ऐसे बात करता है।

    तू-तड़ाक पर उतारू लड़की ने गार्डों को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद गार्डों ने भी उसका विरोध किया। वीडियो बनाने लगे। इस पर लड़की ने कहा, बना वीडियो। देखती हूं क्या कर लेता है। इस दौरान वहां खड़े लोग युवती से कहते है कि यहां मत चिल्लाइए। इस दौरान युवती ने धमकते हुए कहते ही कि तुम सबको मार डालूंगी।

    मर्डर कर दूंगी। इतना ही नहीं, युवती इस दौरान पुलिस को बुलाने की धमकी भी देती है। युवती द्वारा हंगाम करने और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि सोसायटी में जाकर मामला के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रहा है। जांच में जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+