पहले जबरदस्ती बनाए संबंध फिर की शादी और सिगरेट से दाग दिया लड़की का शरीर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर शादी की और उसे सिगरेट से जला दिया। युवक ने युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। युवक पहले युवती का प्रेमी था। इस दौरान आरोपित ने युवती के अश्लील फोटो अपने पास रख लिए।

दुष्कर्म कर की शादी
दरअसल, युवती की जब शादी कहीं और तय हुई तो आरोपी युवक ने उसके मंगेतर को उसका अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवती ने जब युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उससे शादी कर ली।

रिश्तेदार की शादी में हुई थी दोस्ती
शादी के दस दिन बाद युवती को सिगरेट से कई जगह जला दिया और फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि वह कुछ वर्ष पहले अपने रिश्तेदार के घर निकाह में गई थी।

अश्लील फोटो खींचा
निकाह के वक्त उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इस दौरान युवती की शादी किसी दूसरे युवक से तय हो गई थी। आरोपित युवक को युवती के शादी की बात पता चली तो उसने उसके मंगेतर को अश्लील फोटो दिखा दिया।

ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
युवती ने जब इस बात से नाराजगी जताई तो युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। युवती ने दबाव बनाया तो उससे शादी कर ली। दस दिन तक आरोपित ने युवती को हरियाणा में रखा और फिर भाग गया। आरोपित युवक हरियाणा में कबाड़ का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications