Noida Film City में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, छेनू गैंग के शूटर दानिश को पुलिस ने पकड़ा
Noida Film City में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, छेनू गैंग के शूटर दानिश को पुलिस ने पकड़ा
Noida Film City के पास शुक्रवार (07 अक्टूबर) सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में छेनू गैंग के शूटर दानिश उर्फ चीता पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दानिश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दानिश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए छेनू गैंग के शूटर दानिश के ऊपर 21 मुकदमे में दर्ज है। इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए ADCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया, शुक्रवार सुबह पुलिस ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए पुलिस को दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह फिल्म सिटी की तरफ भाग निकले। जिसके बाद दो थानों की पुलिस ने इसका पीछा किया और फिल्म सिटी के पास उससे मुठभेड़ हो गई।
इस मुठभेड़ में दानिश उर्फ चीता पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके फरार साथी बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। ADCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दानिश छेनू गैंग का शूटर है और इसके ऊपर दिल्ली-एनसीआर में 21 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और 3 कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य अभियोगों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications