Noida: घरेलू सहायिका ने बताई अपनी आपबीती, बोली- 'मुझे ठंडे पानी से डुबोती थी, हर दिन पीटती थी'
Noida News: 20 वर्षीय घरेलू सहायिका अनीता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, उसे उसकी मालकिन हर दिन पीटती थी, ठंडे पानी से डुबोती थी।

Noida News: घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का एक CCTV फुटेज सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह CCTV फुटेज फेस-3 थाना क्षेत्र की क्लियो काउंटी सोसायटी का बताया जा रहा है। घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने वाली आरोपी महिला वकील को पुलिस ने पकड़ लिया है। तो वहीं, अब 20 वर्षीय घरेलू सहायिका अनीता ने मीडिया को अपनी आपबीती बताई।
20 वर्षीय पीड़िता अनीता ने मीडिया से बातचीत में बताया, वह क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाली शैफाली कौन के घर घरेलू सहायिका का काम करती है। एक दिन उसने किचेन में रखा थोड़ा सा गुड़ खा लिया था। जिसके बाद उसे पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं, पीड़िता अनीता ने बताया कि शैफाली कौल उसे जबरन बंधक बनाकर रखा था। सोसाइटी की लिफ्ट का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी, जिसमें महिला को जबरन अंदर घसीटते हुए दिखाया गया है।
सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जब उसने काम करने से मना किया और भागने की कोशिश की तो उसे जबरन वापस बुला लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता अनीता अभी भी सदमे में है।
घरेलू सहायिका ने अनीता ने मीडिया को अपनी आपबीती बताते हुए कहा, उसे उसकी मालकिन हर दिन पीटती थी, ठंडे पानी से डुबोती थी। पीड़िता ने बताया कि उसने 26 तारीख़ को गुड़ की पट्टी खा ली थी, इसलिए उसे चप्पल से पीटा गया था। इतना ही नहीं, मुझे जिंदा जलाने और छत से नीचे फेंकने की धमकी दी थी। जिसके बाद मैं डर गई और मैंने चुन्नी से रस्सी बनाई और चौथे फ़्लोर से नीचे आ गई। मुझे गार्ड ने रोककर उन्हें (शैफाली कौल) को बुला लिया। फिर वो मुझे मारते हुए ऊपर ले गई और उन्होंने मेरा गला भी दबाया था।
पीड़िता अनीता ने बताया कि शैफाली ने दो महीने की सैलरी नहीं दी है। अप्रैल से वो शैफाली के घर पर काम कर रही थी और उसका अक्टूबर में agreement भी समाप्त हो गया था। मैं घर जाना चाहती थी, लेकिन शैफाली ने उसे घर भेजने से साफ मना कर दिया। घर में भी सीसीटीवी है, लेकिन मुझे पीटने के समय सीसीटीवी बंद कर देती थी। वहीं शैफाली ने कहा कि मैंने कभी पिटाई नहीं की। मुझे नहीं पता था कि वह SC/ST है।












Click it and Unblock the Notifications