Noida: पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन्नई का गैंग, गुलेल मारकर तोड़ते थे गाड़ियों के शीशे और फिर देते थे वारदात को अंजाम
नोएडा पुलिस द्वारा पकडे गए इस गैंग के सदस्य इतने शातिर हैं कि कोई शक नही करे इसलिए दिल्ली के पॉश इलाको में किराए पर फ्लैट लेकर रहते है। इन शातिर अपराधियों द्वारा अबतक लगभग 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस के हत्थे एक बेहद ही शातिर और खतरनाक गिरोह चढ़ा है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक चेन्नई का गैंग है जो कि घटना करने के बाद चेन्नई भाग जाते हैं और अभियुक्त गण ने पूछताछ में बताया है कि उनके द्वारा हाल ही में चेन्नई में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
एनसीआर क्षेत्र में भीड़ भाड़ क्षेत्र व मार्केट में खडी गाडियों के शीशा तोडकर लेपटॉप व अन्य सामान की चोरी करने वाले गैग का लीडर संजय उर्फ माईकल है जो अपने साथियों के साथ मिलकर लेपटॉप व सामान भारी मात्रा में चोरी करके संजय उर्फ माईकल की पत्नी सिमरन, शशि, राजेश और विशाल के माध्यम से नेहरू प्लेस दिल्ली में बेचते थे।

ये शातिर अपराधी वीआईपी इलाके में फ्लैट लेकर रहते थे
वही दिल्ली के पॉश इलाको में किराए पर फ्लैट लेकर रहते है, जिससे इनकी गतिविधियों पर कोई शक नही करे। इस गैग के सदस्य राहुल के विरुद्ध दिल्ली पुलिस द्वारा मकोका अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस संजय उर्फ माईकल को तलाश कर रही है, क्योंकि ये दिल्ली के अभियोगों में वांछित चल रहा है।
गुलेल के छर्रों से तोड़ते थे गाड़ी का शीशा
ये सभी अभियुक्त दो स्कूटी पर सवार होकर चलते है। एक स्कूटी अभियुक्तों द्वारा रैकी कर गाडी को चिन्हित करके दूसरे स्कूटी पर सवार अभियुक्तगण को सूचित करती है कि किस गाडी में सामान व लेपटॉप रखा है। अभियुक्तों द्वारा एनसीआर व एनसीआर के आसपास के जनपद गौतमबुद्वनगर के बाजार व मॉल के बाहर खडी गाडियों में रखे बैग को चिन्हित कर गुलेल में छर्रे लगाकर शीशा तोडकर बैग व लेपटॉप चोरी करके ले जाते है। जिसके बाद चोरी किये गए बैग व लेपटॉप को बेच देते है। वही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन अभियुक्तों के विरूद्व थाना सेक्टर 39 द्वारा गैगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Recommended Video

100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं आरोपी
अभी तक की पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जनपद के 20 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्तगण गाडियों के शीशे तोडकर घटनाओं को अंजाम देते हुए पाए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई अभियुक्त विक्की द्वारा पहनी गयी हुड्डी भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications