नोएडा की मेट्रो को अब निजी कार्यक्रमों के लिए करा सकते हैं बुक, बस करना होगा ये काम

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब आप जन्मदिन की पार्टी, ऑफिस की मीटिंग, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और दूसरे कार्यक्रमों के लिए मेट्रो का कोच बुक करा सकते हैं। इसके तहत आप मेट्रो के एक कोच या पूरी मेट्रो को प्रति घंटे के किराए का भुगतान करके बुक कर सकते हैं। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को बताया कि मोट्रो की व्यवहार्यता बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

nmrc decide people will book metro coach for personal event

निगम ने एक बयान में कहा कि एनएमआरसी परिसरों पर फिल्मों की शूटिंग और फोटोग्राफी की अनुमति के फैसले के बाद अब जन्मदिन की पार्टी, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए एक और आकर्षक नीति तैयार की है, जिसका मतलब है कि अब यात्रा के साधन के अलावा नोएडा मेट्रो मनोरंजन और समारोहों के लिए एक आसान, खूबसूरत और सस्ती गंतव्य बन जाएगी, जो बहुत ही उचित लागत पर है।

nmrc decide people will book metro coach for personal event

अधिकतम आप 4 डिब्बों की बुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं। एनएमआरसी ने कहा कि आवेदक एक ट्रेन में अधिकतम चार डिब्बों की बुकिंग के लिए अनुरोध कर सकते हैं। बुकिंग करने के लिए आवेदक को कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार होगी। इसमें कहा गया है कि एनएमआरसी द्वारा बुकिंग की पुष्टि किए जाने के बाद आवेदक को लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा जो पांच हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए प्रति घंटे प्रति मेट्रो कोच के हिसाब से अलग-अलग होगा।

किसी भी समारोह के लिए वयस्कों और बच्चों समेत अधिकतम 50 लोगों को प्रति डिब्बे में आने की अनुमति होगी। निगम ने बताया कि एनएमआरसी एक मेज, कचरे के डिब्बे, एक कर्मचारी और प्रबंध करने वाला एक कर्मी उपलब्ध कराएगा। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को नीति के तहत दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+