नोएडा के पोलिंग बूथ पर बांटे गए नमो फूड के पैकेट्स, SSP वैभव कृष्ण ने इस पर यह कहा
Noida News, नोएडा। 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 11 अप्रैल यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सभी आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, नोएडा से आदर्श आचार संहिता की सरेआम उल्लंघन किए जाने की बात सामने आई है। यहां पुलिसकर्मियों को नमो फूड के खाने के पैकेट बांटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक भाजपा प्रत्याशी द्वारा पुलिसकर्मियों को ये पैकेट बाटे गए है।

जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर, 15-ए में पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना बांटा जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि पुलिस खुद ही नमो फूड के पैकेट को अपने गाड़ी में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंची। हालांकि एसएसपी गौतमबुद्धनगर वैभव कृष्ण ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि यहां कुछ गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को एक राजनीतिक पार्टी से भोजन वितरित किया गया है। यह बिलकुल गलत है।
➡️आज दिनांक 11-04-2019 को नमो फूड वाली खबर के संबंध में @sspnoida द्वारा दी गयी बाइट #NoidaPolice @Uppolice @igrangemeerut @adgzonemeerut @ceoup @dgpup pic.twitter.com/LMf9yNrwaQ
— NOIDA POLICE (@noidapolice) April 11, 2019
उन्होंने बताया कि कुछ खाद्य पैकेट नमो फूड शॉप से खरीदे गए थे, न कि किसी राजनीतिक पार्टी से। कुछ लोग गलत और राजनीति से प्रेरित अफवाहें फैला रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि किसी विशेष खाद्य आउटलेट से भोजन न खरीदने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।
BR Tiwari, Addl. Chief Election Officer on reports of Namo food packets being distributed in Noida: We came to know about this from media reports. There is a very old shop, more than 10-year-old, which has this brand name. It has been highlighted in a different manner in media pic.twitter.com/J0FXBLKSXO
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
वहीं, इस मामले में मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर तिवारी ने बताया कि हमें मीडिया रिपोर्टों से इस बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि ये 10 साल से पुरानी पुरानी दुकान है, जिसका यह ब्रांड नाम है। इसे मीडिया में एक अलग तरीके से उजागर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications