नोएडा सेक्टर 7 में स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर
नोएडा, 31 मई। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 7 स्थिति एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। फायर सेफ्टी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं लग पाया है, हम इसका पता लगा रहे हैं। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार यह आग आज सुबह तकरीबन 7 बजे लगी थी। आग लगने के बाद काफी धुंआ उठने लगा, जिसे बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दई गई। घटना की जानकारी मिलते हुए दमकल की टीम घटनास्थल प पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग लगने के बाद धुंए का गुबार इतना ज्यादा था कि आस-पास की विजिबिलिटी कम हो गई थी। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के भीतर कोई फंसा नहीं है। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications