शराब के नशे में 13 साल की बेटी से पिता करता था रेप, मां की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जेवर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, तहरीर में महिला ने अपने पति पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    शराब के नशे में 13 साल की बेटी से पिता करता था रेप, मां की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
    liquor addict father several times physical attack her minor daughter

    मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक महिला ने जेवर थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तहरीर दी। तहरीर में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया। ये कुकृत्य एक बार नहीं, कई बार किया है। लेकिन लोकलाज के डर से अब तक परिवार में किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला था।

    वहीं, घटना की जानकारी पीड़ित की मां को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं, फेस-2 पुलिस ने 13 वर्षीय मासूम बेटी के साथ रेप के आरोपी पिता को फेस-2 स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पीड़ित लड़की की मां की ही तहरीर पर हुई है। तहरीर में साफ कहा गया है कि नशे में धुत होकर शराबी पिता कई बार ऐसी हरकत को अंजाम दे चुका था। फिलहाल आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और पॉस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    ताऊ ने किया भतीजी से रेप
    वहीं, हरदोई जिले में भी रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम भतीजी के साथ उसके सगे ताऊ ने रेप किया है। इतना ही नहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद लहुलुहान हालत में उसे घर पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में महिला जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+