नोएडा एक्सप्रेस वे: जहां मौत की रेस में गई थी एक जान, वहीं हो रही थी घुड़दौड़
VIDEO: नोएडा की सड़कों पर हुई घुड़दौड़
नोएडा। नोएडा एक्सप्रेस वे पर कारों के एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तीन कारों में भंयकर टक्कर और एक युवक की जान जाने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जो दुर्घटना को आमंत्रण देता दिख रहा है। नोएडा-ग्रोटरनोएडा एक्सप्रेस-वे पर होर्स रेसिंग का का एक वीडियो सामने आया है। शनिवार सुबह 7:30 बजे घौड़े को दौड़ा रहे और उसके साथ बाइक पहर चल रहे कुछ लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ये घौड़ों की दौड़ पर सट्टा लगाने जैसा मामला लग रहा है।

वीडियो में दो घोड़े एक्सप्रेस-वे पर दौड़ते दिख रहे हैं, बाइकों पर साथ चल रहे लोग जमकर हल्ला और हूटिंग कर रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि एक्सप्रेस वो पर सेक्टर 128 के पास से मामला हुआ है।
पुलिस ने कहा कि जानवरों को एक्सप्रेस-वे पर नहीं लाया जा सकता और इस मामले में कार्रवाई की जाएगा। बाइकों पर चल रहे लोग चिल्लाने के साथ-साथ अपने फोन से इसका वीडियो भी बना रहे हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही तीन कारों में आगे निकलने की होड़ में नोएडा एक्सप्रेस वे पर लैंबॉर्गिनी कार का संतुलन बिगड़ा था और ये इको कार से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि इको सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस हादसे में इको ड्राइवर की मौत हो गई। इसके बाद अब ये होर्स रेसिंग का मामला सामने आया है। देखिए वीडियो-
#WATCH: Horse racing on the Noida-Greater Noida Expressway, suspected gamblers riding bikes alongside the horses (July 9) pic.twitter.com/vMHoK8fGem
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2017












Click it and Unblock the Notifications