Toll Plaza Viral Video: टोल मांगने पर महिला कर्मी से मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंग महिला की करतूत
ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना कैद हुई है। बताया जा रहा ही कि टोल मांगने पर आरोपी कार सवार महिला भड़क गई और उसने महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट की है। यही नहीं, बल्कि मारपीट के बाद टोल बूथ से निकल कर आरोपी महिला ने टोल गेट को भी मोड़ दिया और जबरन गाड़ी निकालने की कोशिश की।
दरअसल, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा अंतर्गत एनएच-91 के दादरी लोहाली टोल प्लाजा का है। जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक कार (UP 16 CY 0061) सवार दंपत्ति टोल प्लाजा पर आकर रुकते हैं। टोल मांगने पर वह स्वयं को हृदयपुर का लोकल बताकर टोल देने से इंकार कर देते हैं। इसपर टोल बूथ में मौजूद महिला कर्मी 'सोनम' उनसे आईडी मांगती है, लेकिन वो आईडी भी नहीं दिखाते हैं।

आईडी मांगने पर महिला कर्मी से मारपीट
इसके बाद पीड़ित महिला कर्मी सोनम आईडी कार्ड न दिखाने पर उनसे टोल मांगती है। बस इसी बात पर अचानक कार में बैठी आरोपी महिला भड़क जाती है और गुस्से में गाड़ी से उतरकर टोल बूथ के अंदर घुस जाती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह यह दबंग महिला टोल बूथ में घुसकर पहले पीड़ित महिला कर्मी के बाल पकड़ कर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देती है और फिर उसे कुर्सी से नीचे फेंक देती है। इस दौरान महिला कर्मी बुरी तरह से सहम जाती है।
टोल बैरियर को भी टेंढा कर दिया, CCTV में कैद हुई घटना
उधर, दबंग महिला यही पर नहीं रूकती बल्कि महिला कर्मी को पीटने के बाद वो टोल बूथ से बाहर जाती है और टोल बैरियर को टेंढा कर देती है। इसके बाद दबंग दंपत्ति वहां से कार लेकर निकलने लगते हैं, लेकन अन्य टोल कर्मी उन्हें रोक लेते है। तब ये दबंग महिला उन सभी से अभद्रता करने लगती है और गाली गलौज करने लगती है। वहीं महिला की पूरी दबंगई टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
आरोपी महिला गिरफ्तार
घटना के बाद टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी की तरफ से इस मामले में दादरी पुलिस से शिकायत की गई है। दादरी थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि टोल प्लाजा की महिला कर्मी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। गाड़ी में कुलदीप निवासी गांव हृदयपुर सांवली थाना सिकंदराबाद अपनी पत्नी चंचल के साथ था। कुलदीप से टोलकमी ने आईडी मांगी तो चंचल ने टोलकर्मी के केबिन में घुसकर मारपीट की। जबरन टोल से निकलने का प्रयास किया। महिला चंचल के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications